NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस नेता ने कहा- प्रधानमत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहो; भाजपा ने बोला हमला
    राजनीति

    कांग्रेस नेता ने कहा- प्रधानमत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहो; भाजपा ने बोला हमला

    कांग्रेस नेता ने कहा- प्रधानमत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहो; भाजपा ने बोला हमला
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 12, 2022, 04:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कांग्रेस नेता ने कहा- प्रधानमत्री मोदी की "हत्या" के लिए तत्पर रहो; भाजपा ने बोला हमला
    कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान दिया

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहने" का बयान देकर बड़ी मुसीबत मे फंस गए हैं। पटेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बयान दिया था। उन्होंने इसी बयान में यह साफ किया था कि हत्या से उनका मतलब प्रधानमंत्री मोदी को हराना है। लेकिन इसके बावजूद उनके बयान पर विवाद हो गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    पटेरिया ने अपने बयान में क्या कहा था?

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटेरिया कह रहे हैं, "ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराने के लिए तैयार रहो।" यह वीडियो रविवार को पन्ना में हुई सभा का बताया जा रहा है।

    सुनें राजा पटेरिया का वायरल बयान

    Listen carefully the statement of Raja Pateria, talking about saving constitution NOT by killing him but defeating him during elections (listen last line)@Jairam_Ramesh @digvijaya_28 @SupriyaShrinate Please take note of it
    Many BJP leaders, media is circulating fake information pic.twitter.com/MFdf3xlBms

    — Madhya Pradesh Congress Sevadal (@SevadalMP) December 12, 2022

    मुख्यमंत्री शिवराज चौहान बोले- कांग्रेस की असलियत सामने आई

    पटेरिया का बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं... कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं।"

    ये मुसोलिनी की मानसिकता वाली कांग्रेस है- नरोत्तम मिश्रा

    मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पटेरिया के बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "इससे साफ हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है।" भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने भी गांधी परिवार पर निशाना साधा है।

    पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज

    मामले में पटेरिया के खिलाफ पन्ना के पोवई पुलिस थाने में FIR भी दर्ज की गई है। इसमें उन पर IPC की धारा 451, 504, 505 (1)(B), 505 (1)(C), 506 और 153-B (1)(C) लगाई गई हैं और मध्य प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।

    पटेरिया ने जारी की सफाई, बोले- गांधीवादी हूं, गलत तरीके से दिखाया गया बयान

    विवाद होने के बाद मामले में सफाई जारी करते हुए पटेरिया ने कहा है कि वीडियो में उनकी बात को गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि वह गांधी को मानने वाले व्यक्ति हैं और इस तरह की बातें कभी नहीं कर सकते। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि हत्या से उनका मतलब आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी को हराने से था और वह फ्लो में गलत बोल गए।

    कौन हैं राजा पटेरिया?

    राजा पटेरिया मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक बड़े नेता हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1992 में दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। 1998 में वह दोबारा इसी सीट से विधायक चुने गए और 2003 तक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रहे। 2009 और 2014 लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो सीट से मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा की हल्दी की रस्म का पहला वीडियो आया सामने, हुआ वायरल कियारा आडवाणी
    भारतीय सेना में अधिकारियों के 7,000 से अधिक पद रिक्त, सरकार ने संसद में दी जानकारी भारतीय सेना
    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: गर्म लोहे से दागने से नवजात बच्ची की मौत, चार दिन में दूसरा मामला शिशु मृत्यु दर
    मध्य प्रदेश: उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने बांधी गाय, कहा- दूध पियो उमा भारती
    मुरैना विमान हादसा: मिराज 2000 लड़ाकू विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, खुलेंगे घटना के रहस्य भारतीय वायुसेना
    मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के 2 विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत भारतीय वायुसेना

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने HAL की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री का किया उद्घाटन, जानिए इसकी विशेषताएं कर्नाटक
    प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए कुल 28 करोड़ रुपये परीक्षा तैयारी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: संसद चलने देने पर राजी हुआ विपक्ष, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान की रखी शर्त हिंडनबर्ग रिसर्च
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता- सर्वे जो बाइडन

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023