NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस नेता का दावा- कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं आम आदमी पार्टी के नौ विधायक
    कांग्रेस नेता का दावा- कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं आम आदमी पार्टी के नौ विधायक
    1/5
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    कांग्रेस नेता का दावा- कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं आम आदमी पार्टी के नौ विधायक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 07, 2019
    11:16 am
    कांग्रेस नेता का दावा- कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं आम आदमी पार्टी के नौ विधायक

    दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन की अटकलों पर विराम लगने के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि AAP के नौ विधायक उसके संपर्क में हैं। दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने दावा किया कि AAP के नौ विधायक कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। AAP की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई। इससे पहले AAP से निष्कासित विधायक संदीप कुमार ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित से मुलाकात की थी।

    2/5

    कांग्रेस का दावा

    कांग्रेस नेता जितेंद्र ने कहा कि कांग्रेस द्वारा गठबंधन से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी में 'भगदड़' की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी के नौ विधायक कांग्रेस से संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने शीला दीक्षित से बात की है। अब देखते हैं कि वे कब कांग्रेस में शामिल होते हैं। बता दें, दिल्ली कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वे लोकसभा चुनावों के लिए AAP से गठबंधन नहीं करेगी।

    3/5

    कांग्रेस ज्वॉइन नहीं करुंगा- संदीप कुमार

    शीला दीक्षित से मुलाकात के बाद AAP से निष्कासित चल रहे संदीप कुमार ने कहा वे वाल्मिकी समुदाय के प्रतिनिधिमंंडल के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि वे वहां कांग्रेस में शामिल होने नहीं गए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी ज्वॉइन नहीं की है।

    4/5

    दिल्ली में 'हाथ' ने नहीं थामा 'झाड़ू'

    लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी। केजरीवाल पंजाब में भी कांग्रेस के साथ जाने को तैयार थे, लेकिन कांग्रेस ने गठबंधन से इनकार कर दिया। मंगलवार को राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद दिल्ली की 3 बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने AAP के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "सर्वसम्मत से यह तय किया गया है कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा।"

    5/5

    AAP ने उतारे छह उम्मीदवार

    बता दें कि कांग्रेस को मनाने की हर कोशिश नाकाम होने के बाद AAP ने हाल ही में दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि वह कांग्रेस को गठबंधन के लिए मनाते-मनाते थक गए हैं, लेकिन वह तैयार नहीं है। दिल्ली के अलावा AAP पंजाब में भी कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    राहुल गांधी
    शीला दीक्षित
    लोकसभा चुनाव

    दिल्ली

    गुरुग्राम दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, टॉप 10 में 7 भारतीय शहर शामिल भारत की खबरें
    राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित का बयान, AAP से नहीं करेंगे गठबंधन आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: AAP ने 6 लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस से गठबंधन नहीं आम आदमी पार्टी समाचार
    आतंकियों के निशाने पर दिल्ली समेत देश के कई महत्वूपर्ण स्थान, अलर्ट जारी पुलवामा

    आम आदमी पार्टी समाचार

    केजरीवाल बोले, कांग्रेस को गठबंधन के लिए मना-मना कर थक गए, अब अकेले लड़ेंगे चुनाव अरविंद केजरीवाल
    AAP में फिर कलह, अलका लांबा ने शीर्ष नेतृत्व से पूछा- मुझे कमजोर करके क्या मिलेगा? अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में नहीं होगा AAP और कांग्रेस का गठबंधन, कांग्रेस ने किया इनकार दिल्ली
    भाजपा का आरोप- लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी कॉल कर रहे केजरीवाल, ऑडियो जारी दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    पुलवामा का बदलाः नेता बोले- ये नया हिंदुस्तान, घर में घुसकर मारता है भारत की खबरें
    दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को लेकर एक मार्च से भूख हड़ताल करेंगे केजरीवाल दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला, उप-राज्यपाल के पास रहेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो, केजरीवाल ने बताया संविधान के खिलाफ दिल्ली सरकार
    विपक्षी पार्टियों का फैसला- चुनाव से पहले होगा गठबंधन, बनेगा न्यूनतम साझा कार्यक्रम ममता बनर्जी

    राहुल गांधी

    राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सरकार ने जानबूझकर गायब किए राफेल डील के कागजात कांग्रेस समाचार
    वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा- सितंबर तक भारत आ जाएंगे राफेल लड़ाकू विमान भारत की खबरें
    प्रियंका गांधी के बाद पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिया राजनीति में आने का संकेत योगी आदित्यनाथ
    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी

    शीला दीक्षित

    अरविंद केजरीवाल: क्या से क्या हो गए देखते-देखते आम आदमी पार्टी समाचार
    शीला दीक्षित की ताजपोशी कार्यक्रम में दिखे सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, विवाद राहुल गांधी
    दिल्ली में नहीं बनी बात तो अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन करने चले अरविंद केजरीवाल दिल्ली
    शीला दीक्षित का बड़ा बयान, आतंकवाद पर मोदी जितने सख्त नहीं थे मनमोहन सिंह पाकिस्तान समाचार

    लोकसभा चुनाव

    क्या आप NRI वोटर आईडी कार्ड के बारे में जानते हैं, नहीं तो यहाँ से जानें चुनाव
    सिक्किम के मुख्यमंत्री बोले- 100 साल तक जिंदा रहें नागरिक, इस पर काम कर रही सरकार सिक्किम
    #NewsBytesExclusive: लोकतंत्र, EVM और चुनावों पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी से खास बातचीत चुनाव
    जानिए कैसे एयर स्ट्राइक ने पलट कर रख दिए लोकसभा चुनाव के सारे समीकरण भारतीय जनता पार्टी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023