NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान
    अगली खबर
    भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान
    कांग्रेस ने किसानों, महिलाओं, युवाओं समेत कई वर्गों के लिए '5 न्याय' का ऐलान किया है

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई पहुंची, कांग्रेस ने किया '5 न्याय' का ऐलान

    लेखन आबिद खान
    Mar 16, 2024
    02:42 pm

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मुंबई पहुंच गई है। मणिपुर के थौबल से शुरू हुई न्याय यात्रा का आज (16 मार्च) को मुंबई में समापन होगा। समापान समारोह में विपक्षी गठबंधन INDIA के भी कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

    इस बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले '5 न्याय' की घोषणा की है। हर न्याय के तहत किसानों, महिलाओं, आरक्षण, युवाओं और स्वास्थ्य से जुड़े 5-5 वादे किए गए हैं।

    5 न्याय

    क्या है कांग्रेस के '5 न्याय'?

    कांग्रेस ने कहा कि वो स्वास्थ्य के अधिकार कानून की गारंटी दे रही है। श्रम के सम्मान के तहत 400 रुपए प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी की गारंटी दी जाएगी।

    पार्टी शहरी क्षेत्रों के लिए एक रोजगार गारंटी अधिनियम भी लाएगी। कांग्रेस सभी असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी और पार्टी सरकारी कार्यों में रोजगार के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद करेगी।

    MSP

    MSP की कानूनी गारंटी देगी कांग्रेस

    कांग्रेस ने कहा है कि सरकार बनने पर वो एक विशेष कानून पारित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देगी। स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय की जाएगी।

    किसानों के ऋण माफ करने के लिए कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छुट के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

    महिलाएं

    कांग्रेस ने महिलाओं के लिए किए ये ऐलान

    कांग्रेस ने कहा कि गरीब परिवार में एक महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

    केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।

    कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में कम से कम एक हॉस्टल खोला जाएगा। महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए हर पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त की जाएगी।

    बयान

    राहुल गांधी बोले- मोदी-अडानी एक ही, इन्हें मोडानी कहें

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ठाणे से मुंबई पहुंची है।

    इस दौरान राहुल ने कहा, "चुनावी बॉन्ड के जरिए हिंदुस्तान में हफ्ता वसूली चल रही है। कोई भी कुछ बोलता है तो ED, CBI, IT उन्हें डराने पहुंच जाती है। अडाणी को रेलवे, सड़क, सुरक्षा और बिजली सभी सेक्टर से पैसा मिलता है। अडानी का मतलब नरेंद्र मोदी ही है। दोनों एक ही हैं। आप इन्हें 'मोडानी' भी कह सकते हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    कांग्रेस ने दी 5 गारंटियां

    आज जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से 6,600 किलोमीटर की दूरी तय करके और दो महीने के लंबे सफ़र के बाद मुंबई में डॉ. अंबेडकर स्मारक, चैत्यभूमि में अपने समापन स्थल पर पहुंची तब @INCIndia ने अपने पांच न्याय - पचीस गारंटी की घोषणा की।

    ये सभी पांच न्याय – जिसमें युवा न्याय, नारी…

    — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) March 16, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 8 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून

    राहुल गांधी

    राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन विपक्षी नेताओं की अलग योजना, जानें कौन कहां रहेगा राम मंदिर
    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति नहीं दे रही असम सरकार, लोगों को धमका रही- राहुल  असम
    असम: राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोका गया असम
    क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा कर रही असम सरकार?  कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: INDIA के बीच जल्द होगा सीट बंटवारा? राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से बात की महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने 9 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय किए, जानें वाराणसी से कौन लड़ेगा उत्तर प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: कैसे पटरी पर लौट रहा INDIA गठबंधन और किस राज्य में क्या स्थिति? INDIA
    पश्चिम बंगाल: तृणमूल अकेले चुनाव लड़ने की इच्छुक, कांग्रेस बोली- गठबंधन के लिए बातचीत जारी लोकसभा

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने जनरेटिव AI कंपनियों के लिए जारी की एडवायजरी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GAI)
    लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव भाजपा समाचार
    भाजपा ने 33 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे, जानें कहां से किसे नहीं मिला मौका  भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: भाजपा ने विवादित बयान देने वाले सांसदों का टिकट काटा, क्या है मायने? साध्वी प्रज्ञा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025