NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, समय मांगा
    अगली खबर
    लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, समय मांगा
    लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

    लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, समय मांगा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 10, 2021
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। ​पार्टी ने इसके लिए राष्ट्रपति भवन से समय मांगा है।

    राहुल गांधी के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेंगा।

    कांग्रेस ने यह फैसला मामले में आरोपी बनाए गए केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद लिया है।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    पृष्ठभूमि

    लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई थी हिंसा

    लखीमपुर खीरी में रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के दौरे के समय हिंसा हो गई थी, जिसमें चार आंदोलनकारी किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई।

    मिश्रा कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। आरोप है कि लौटते वक्त मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें चार किसान मारे गए।

    बाद में भीड़ ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं और ड्राइवर को पीट-पीट कर मार दिया। एक पत्रकार भी मारा गया है।

    जानकारी

    प्रतिनिधिमंडल में ये नेता होंगे शामिल

    राष्ट्रपति भवन को भेजे गए पत्र के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल होंगे।

    लखीमपुर खीरी हत्याकांड को 'कत्लेआम' बताते हुए पत्र में कहा गया है कि सबूतों के बावजूद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक राष्ट्रपति भवन की तरफ से पत्र का जवाब नहीं दिया गया है।

    जानकारी

    पीड़ितों से मिले थे राहुल और प्रियंका

    इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश जाकर घटना में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मुलाकात की थी। उनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।

    आरोप

    प्रियंका बोलीं- सरकार मंत्री के बेटे को बचा रही है

    रविवार को बनारस में 'किसान न्याय' रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे को बचा रहे हैं और पीड़ित परिवारों को राज्य में न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

    आशीष मिश्रा से पुलिस की पूछताछ का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा किसी देश में नहीं देखा जहां एक आदमी, जिसने हत्या की, पुलिस उसे बातचीत के लिए बुला रही है।"

    हमला

    प्रधानमंत्री ने किसानों को आंदोलनजीवी कहा- प्रियंका

    प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को आंदोलनजीवी और आतंकवादी कहा। योगी जी उन्हें गुंडे कहा और धमकाने की कोशिश की। इसी मंत्री (अजय मिश्रा) ने कहा कि वो प्रदर्शन कर रहे किसानों को दो मिनट में सुधार सकते हैं।"

    प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेशों में घूम सकते हैं, लेकिन की परेशानी दूर करने के लिए उनसे मुलाकात नहीं करते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    लखीमपुर खीरी हिंसा

    ताज़ा खबरें

    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट

    राहुल गांधी

    फ्रांस: राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए जज नियुक्त फ्रांस
    क्यों एक बार फिर से विवादों में आया मोदी सरकार का राफेल विमान सौदा? नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    प्रशांत किशोर से मिले थे गांधी परिवार के तीनों सदस्य, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अटकलें सोनिया गांधी

    कांग्रेस समाचार

    मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे पंजाब विधानसभा चुनाव- कांग्रेस पंजाब
    विवादित बयान मामला: जरूरत पड़ी तो सिद्धू के सलाहकारों को हटाएगी कांग्रेस- हरीश रावत जम्मू-कश्मीर
    बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां बिहार
    राष्ट्रीय दलों को 2019-20 में अज्ञात स्त्रोतों से मिला ​​3,377 करोड़ रुपये का चंदा- ADR भाजपा समाचार

    प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी को एक महीने में खाली करना होगा सरकारी आवास, सरकार ने निरस्त किया आवंटन कांग्रेस समाचार
    गुना किसान पिटाई मामला: राहुल-प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना, कलेक्टर और SP हटाए गए मध्य प्रदेश
    प्रियंका से बातचीत में पायलट ने एक साल के भीतर मांगा था मुख्यमंत्री का पद- रिपोर्ट राजस्थान
    राजस्थान सियासी संकट: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात राजस्थान

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मंत्रियों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा, आठ की मौत उत्तर प्रदेश
    हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से उबली राजनीति, जानें अब तक क्या-क्या हुआ उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी: किसानों और सरकार के बीच समझौता, मृतकों के परिजनों मिलेगा 45 लाख का मुआवजा योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025