NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी दिसंबर से फरवरी के बीच निकाल सकते हैं 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0'- रिपोर्ट
    अगली खबर
    राहुल गांधी दिसंबर से फरवरी के बीच निकाल सकते हैं 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0'- रिपोर्ट
    राहुल गांधी जल्द शुरू करेंगे भारत जोड़ो यात्रा 2.0

    राहुल गांधी दिसंबर से फरवरी के बीच निकाल सकते हैं 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0'- रिपोर्ट

    लेखन महिमा
    Nov 07, 2023
    05:46 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत जल्द ही कर सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यात्रा दिसंबर और फरवरी के बीच किसी भी समय शुरू होने की संभावना है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

    राहुल ने पिछले साल 7 सितंबर से इस साल 30 जनवरी तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पहली भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। ये यात्रा सफल साबित हुई थी।

    हाइब्रिड मोड यात्रा

    हाइब्रिड मोड में होगी भारत यात्रा 2.0 

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों के बाद राहुल के नेतृत्व में हाइब्रिड मोड में 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' होगी।

    इसमें प्रतिभागी पैदल मार्च के साथ-साथ वाहनों का उपयोग करेंगे। लोकसभा चुनावों से पहले यह यात्रा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

    फिलहाल राहुल उत्तराखंड के 3 दिनों के दौरे पर हैं और फिर 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ जाएंगे। इसके बाद वे 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल में पदयात्रा करेंगे।

     पूर्व से पश्चिम 

    कांग्रेस नेता दे चुके हैं हिंट, इस बार पूर्व से पश्चिम की ओर होगी यात्रा

    इसी साल फरवरी में छत्तीसगढ़ के रायपुर में पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी थी कि कांग्रेस पहली यात्रा की सफलता के बाद पूर्व से पश्चिम की ओर एक और भारत जोड़ो यात्रा पर विचार कर रही है।

    इसके बाद अगस्त में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी थी कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक जाएगा।

    दक्षिण से उत्तर

    इन राज्यों से होकर गुजरी थी पहली भारत जोड़ो यात्रा

    पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने 150 दिनों दिनों में करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया था।

    यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी थी।

    इस यात्रा को इन सभी राज्यों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और इसकी मदद से राहुल अपनी छवि में सुधार करने में कामयाब रहे थे।

    उद्देश्य

    क्या है भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य?

    राहुल के मुताबिक, भारत को एकजुट करने और देश को मजबूत बनाने के लिए इस यात्रा को शुरू किया गया है।

    कांग्रेस का कहना है कि ये यात्रा देश में बढ़ती सांप्रदायिकता के बीच विभिन्न समुदायों और वर्गों को एक साथ लाने के लिए है।

    इसके अलावा देश में बढ़ती आर्थिक समानता भी इस यात्रा का एक बड़ा मुद्दा है, जिसके कारण गरीबों की आय कम होती जा रही है और अमीरों की आय बढ़ती जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी
    यात्रा
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा- संविधान की नई प्रतियों से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द गायब अधीर रंजन चौधरी
    महिला आरक्षण: राहुल गांधी ने OBC को लेकर कांग्रेस सरकार के किस फैसले पर जताया अफसोस? राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: क्या है विशेषाधिकार हनन और रमेश बिधूड़ी पर क्या कार्रवाई हो सकती है?  रमेश बिधूड़ी
    हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा असम

    राहुल गांधी

    भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में गुजरात से मेघालय जाएंगे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा
    आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की चर्चा, राहुल गांधी और अमित शाह बोलेंगे लोकसभा
    अविश्वास प्रस्ताव: राहुल गांधी ने भाजपा को देशद्रोही कहा, बोले- आपने भारत माता की हत्या की लोकसभा
    स्मृति ईरानी का राहुल पर पलटवार, बोलीं- कभी भारत माता की हत्या की बात नहीं हुई  लोकसभा

    यात्रा

    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा दिल्ली
    मानसून में भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का पूरा मजा मानसून
    दुनिया के सबसे बड़े कांच के वॉकवे पर खड़े होने के लिए चाहिए जिगर, जानिए जगह चीन समाचार
    व्यक्ति ने लाखों रुपये में बनाया अपना देश, घूमने के लिए कम पड़ गई थी दुनिया अमेरिका

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सनातन धर्म पर विवादित बयान, हो रही आलोचना एमके स्टालिन
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- INDIA का जीतना जरूरी, वर्ना पूरा देश मणिपुर और हरियाणा बन जाएगा एमके स्टालिन
    तमिलनाडु: 'इंडिया' से 'भारत' नाम को लेकर मुख्यमंत्री स्टालिन बोले- 9 साल में केवल नाम बदला एमके स्टालिन
    तमिलनाडु: छात्रों ने किया दलित रसोईये द्वारा बनाया गया नाश्ता खाने से इनकार जातिगत भेदभाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025