NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस का ध्यान आगामी विधानसभा चुनावों पर, बुधवार को बुलाई 4 राज्यों के नेताओं की बैठक 
    अगली खबर
    कांग्रेस का ध्यान आगामी विधानसभा चुनावों पर, बुधवार को बुलाई 4 राज्यों के नेताओं की बैठक 
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे बैठक की अध्यक्षता

    कांग्रेस का ध्यान आगामी विधानसभा चुनावों पर, बुधवार को बुलाई 4 राज्यों के नेताओं की बैठक 

    लेखन सकुल गर्ग
    May 21, 2023
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस इस साल अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

    कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए 24 मई को तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। बतौर रिपोर्ट्स, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    गौरतलब है कि इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    बैठक 

    कांग्रेस के नेताओं के बीच सामने आए हैं आंतरिक मतभेद

    कांग्रेस हाईकमान द्वारा बुलाई गई यह बैठक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच खुलकर सामने आ रहे आंतरिक मतभेदों के बीच होगी।

    कर्नाटक में जीत के बावजूद वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बीच करीब एक हफ्ते तक मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी खींचतान चलती रही।

    वहीं राजस्थान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी लगातार कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ लगातार निशाना साध रहे हैं।

    चुनौती 

    कांग्रेस के सामने पार्टी नेताओं को एकजुट रखना बड़ी चुनौती

    कांग्रेस को 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज करने के करीब 1.5 साल बाद ही सत्ता से हाथ धोना पड़ा था, जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कांग्रेस को मुख्यमंत्री तय करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

    इन राज्यों में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के बाद उत्पन्न हुई स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनने और पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट रखना एक बड़ी चुनौती है।

    उम्मीद 

    भारत जोड़ो यात्रा को भुनाने की कोशिश करेगी कांग्रेस

    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों में भी भुनाने की कोशिश करेगी।

    कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए भी भारत जोड़ो यात्रा को श्रेय दिया था। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा के चलते पार्टी कार्यकर्ता फिर से सक्रिय हो गए हैं।

    वहीं इन राज्य के चुनावों के परिणाम से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश के राजनीतिक माहौल का अनुमान लगने की भी उम्मीद है।

    चुनाव 

    इस साल 5 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव 

    इस साल राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में इस साल के अंत में नवंबर और दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होंगे।

    बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है, जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है।

    वहीं तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) सत्तारूढ़ पार्टी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश
    राजस्थान
    तेलंगाना

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव: मुख्य सीटें, जहां दांव पर लगी है दिग्गजों की सियासी किस्मत कर्नाटक
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की बड़ी जीत, 224 में से 130 से अधिक सीटों पर आगे कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री पद के लिए किसका पलड़ा भारी? कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक चुनाव: जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार हुए भावुक, जानें क्या कहा कर्नाटक चुनाव

    मध्य प्रदेश

    भारत के 5 मशहूर रोपवे, मन मोह लेगी इनकी सुदंरता पर्यटन
    मध्य प्रदेश: रामनवमी पर मंदिर की छत धंसने से 25 से अधिक गिरे, 13 की मौत इंदौर
    इंदौर मंदिर में हादसा: मुख्यमंत्री शिवराज ने की 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा  शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश: मंदिर में हादसा कैसे हुआ जहां 35 लोगों की मौत हो गई? इंदौर

    राजस्थान

    राजस्थान संकट में सक्रिय हुए कमलनाथ, पायलट और गहलोत के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी मिली कमलनाथ
    पंजाब: अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में भेजा    पंजाब पुलिस
    लक्ष्मी मित्तल ने कम आयु में शुरू किया था बिजनेस, आज अरबों में है उनकी संपत्ति कोलकाता
    राजस्थान: प्रधानमंत्री जैसी पोशाक पहनकर नीलगाय को खाना खिलाने पर कॉमेडियन श्याम रंगीला को नोटिस नरेंद्र मोदी

    तेलंगाना

    कृष्णा नदी पर बनेगा देश का पहला केबल-स्टेड कम सस्पेंशन पुल, केंद्र ने दी मंजूरी आंध्र प्रदेश
    हैदराबाद ने जीता 'वर्ल्ड ग्रीन सिटी 2022' पुरस्कार, यह अवॉर्ड जीतने वाला देश का एकमात्र शहर हैदराबाद
    तेलंगाना: प्रेम संबंध के शक में पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, पुलिस ने दबोचा हत्या
    तेलंगाना: सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश, हिरासत में लिए गए तीन लोग तेलंगाना राष्ट्र समिति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025