NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए
    राजनीति

    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए

    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए
    लेखन आबिद खान
    May 26, 2023, 05:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मोदी सरकार के 9 साल होने पर कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, जानें क्या-क्या मुद्दे उठाए
    केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं

    नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर कांग्रेस ने एक बुकलेट जारी कर सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री से 9 सवाल पूछ रही है और जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री इन सवालों के जवाब देकर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल विफलता और दुखों से भरे रहे हैं।

    अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

    कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था और किसानों के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछे। कांग्रेस ने कहा, "नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, लोग बैंक लाइन में मर गए। उस भयावह दृश्य को कौन भूल सकता है। गब्बर सिंह टैक्स से व्यापारी तबाह हो गए। ऐसा क्यों है कि महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है? किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई? न्यूनतम समर्थम मूल्य (MSP) की गारंटी क्यों नहीं दी गई?"

    एजेंसियों के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप

    कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा, "ये विफलता के 9 साल हैं। आवाज उठाने वाले किसी व्यक्ति को दबाओ, कुचल दो, जेल में डाल दो, उसे बुलडोज करो। प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का डर दिखाओ।" पार्टी ने कहा, "अब लोग उनसे थक चुके हैं। कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया।"

    कांग्रेस ने पूछा- चीन को क्लीन चिट क्यों दी

    जयराम ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने के बावजूद क्लीन चिट क्यों दी। उन्होंने कहा, "याद रखना चाहिए कि चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर बात लाल कमीज तक पहुंच गई। आज चीन हमें अपनी जमीन पर पेट्रोलिंग करने से रोक रहा है। हमारे वीर जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी। आखिर में 'महापुरुष' ने लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाना शुरू किया। यह उनकी कायरता है।"

    कांग्रेस के 9 सवाल पर आया भाजपा का जवाब

    कांग्रेस के सवालों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 9 सवाल झूठ का पुलिंदा हैं और ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हो रहा है। भारत में डिजिटल भुगतान का आंकड़ा 10 अरब डॉलर का है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है तो कोई क्या कर सकता है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    केतन आनंद लाएंगे देव आनंद की 100वीं जयंती पर 6 एपिसोड की विशेष सीरीज बॉलीवुड समाचार
    इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़े इन मिथकों को सच मानते हैं कई लोग, पढ़िए इनके बारे में    इलेक्ट्रिक वाहन
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: समलैंगिकता पर युगांडा में मृत्युदंड समेत क्या-क्या प्रावधान हैं और अमेरिका ने क्या चेतावनी दी?  युगांडा

    नरेंद्र मोदी

    पूर्वोत्तर भारत को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? संसद
    नए संसद का उद्घाटन: प्रधानमंत्री बोले- ये हमारे सपनों का प्रतिबिंब, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के संबोधन पढ़े गए संसद
    नई संसद की कालीनों को बनाने के लिए 900 बुनकरों ने 10 लाख घंटे किया काम  संसद

    कांग्रेस समाचार

    मणिपुर: गृह मंत्री की आधिकारिक बैठक में शामिल हुए संबित पात्रा, कांग्रेस ने उठाया सवाल मणिपुर
    महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश धानोरकर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक महाराष्ट्र
    अशोक गहलोत और सचिन पायलट में हुई सुलह? कांग्रेस ने कहा- साथ मिलकर लड़ेंगे राजस्थान चुनाव  राजस्थान
    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  दिल्ली

    भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव: भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी एक महीने का विशेष अभियान, जानें रणनीति लोकसभा चुनाव
    नई संसद में 'सेंगोल' की स्थापना को लेकर विवाद, कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज  संसद
    विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारतीयों को गुलामी की मानसिकता में नहीं डूबना चाहिए नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, दिखाए थे बगावती सुर वरुण गांधी

    केंद्र सरकार

    देरी के चलते 384 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की लागत बढ़ी, 4.66 लाख करोड़ का हुआ नुकसान- रिपोर्ट अर्थव्यवस्था समाचार
    #NewsBytesExplainer: इस बार जनगणना में लोगों से किस-किस बारे में सवाल पूछे जाएंगे? जनगणना
    अध्यादेश मामला: अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा अरविंद केजरीवाल
    नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपये का खास सिक्का जारी करेगी केंद्र सरकार संसद

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023