NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव
    अगली खबर
    चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव
    चिराग पासवान ने बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

    चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव

    लेखन आबिद खान
    Jun 08, 2025
    06:36 pm

    क्या है खबर?

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

    अब केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के लिए लड़ी जाएगी।

    इसके अलावा उन्होंने खुद की दावेदारी पर बोलते हुए कहा कि उनकी सीट का फैसला जनता करेगी।

    बयान

    बिहार के विकास के लिए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे- चिराग

    चिराग आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नव संकल्प महासभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, "हमारा गठबंधन सिर्फ बिहारियों के विकास के लिए है, हम इसके लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुझसे पूछा जाता है कि मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा। मैं कहता हूं कि मैं बिहार के सभी 243 सीटों से चुनाव लड़ूंगा। मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें।"

    सीट

    किस सीट से चुनाव लड़ेंगे चिराग?

    चिराग ने कहा, "मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया था। तब यहां की जनता ने ही मेरा साथ दिया। बिहार की जनता ही मेरा परिवार है। ऐसे में यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं। यह भी आप पर ही छोड़ता हूं। आप जहां से बोलेंगे, मैं वहां से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा।"

    विपक्ष

    चिराग ने विपक्ष पर बोला हमला

    चिराग ने कहा कि बिहार को अपराध का गढ़ बताने वाले राहुल गांधी के झांसे नहीं आएं, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के साथ बिहार को भारत का नंबर वन राज्य बनाएंगे।

    उन्होंने कहा, "जब हम 'जंगलराज' की बात करते हैं, तो लोग इसे केवल RJD से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। उस दौर में दोनों पार्टी सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला।"

    चुनाव

    बिहार में इस साल होना है विधानसभा चुनाव

    बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

    2020 का चुनाव भाजपा, JDU, VIP और हम पार्टी ने मिलकर लड़ा था। भाजपा ने 74, JDU ने 43 और हम और VIP ने 4-4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चिराग NDA के साथ नहीं थे।

    चुनाव के बाद NDA ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाई। अगस्त 2022 में नीतीश महागठबंधन में चले गए। 2024 लोकसभा चुनावों से ठीक पहले वो फिर NDA में आ गए।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी LJP में उत्तराधिकार को लेकर चिराग और पशुपति पारस के बीच जंग छिड़ गई थी।

    जुलाई, 2021 में LJP के 5 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख चिराग को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया था और पशुपति पारस को अपना नेता चुन लिया था।

    इसके बाद पार्टी 2 धड़ों में बंट गई थी। चिराग वाला धड़ा LJP रामविलास और पशुपति पारस वाला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कहलाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    बिहार की राजनीति
    चिराग पासवान
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    ताज़ा खबरें

    चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव बिहार
    'बिग बॉस OTT 3' की विजेता सना मकबूल इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती बिग बॉस OTT
    बारिश में खराब हो सकता है कार का पेंट, इन तरीकों से कर सकते हैं बचाव मानसून
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खारिज किया वरिष्ठ चिकित्सक का निलंबन, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कार्रवाई  गोवा

    बिहार

    बिहार: तेज प्रताप यादव के 'इशारे' पर नाचने वाले सिपाही को लाइन हाजिर किया गया तेज प्रताप यादव
    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजे पानी को लेकर भिड़े, 1 की गोली मारकर हत्या भागलपुर
    कई राज्यों में अंधड़ और मूसलधार बारिश का खतरा, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?  बारिश
    बिहार में बने जूतों का रूस में इस्तेमाल, रक्षा उपकरणों के निर्यात में 30 गुना बढ़ोतरी रक्षा मंत्रालय

    बिहार की राजनीति

    नीतीश कुमार का मोदी पर निशाना, बोले- उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए बिहार
    बिहार: तेजस्वी यादव ने किया एक महीने में बंपर नौकरियां निकालने का वादा राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार: 25 अगस्त को बहुमत साबित करेंगे नीतीश, भाजपा का स्पीकर होने के कारण देरी बिहार
    बिहार: नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर है अपहरण का केस, गिरफ्तारी वारंट है जारी बिहार

    चिराग पासवान

    नीतीश कुमार ने कैसे तोड़ी चिराग पासवान की पार्टी? बिहार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान बिहार की राजनीति
    दिल्ली: LJP सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, चिराग पासवान का भी नाम दिल्ली
    बिहार: JDU और भाजपा के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा? उपचुनाव
    बिहार: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ सकता है महागठबंधन, नीतीश ने दिया संकेत नीतीश कुमार
    अपने बच्चों से कहा विदेश जाकर रहो, यहां माहौल अच्छा नहीं- राजद नेता बिहार
    बिहारः लालू यादव के खिलाफ CBI ने फिर शुरू की रेलवे परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025