NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
    अगली खबर
    पंजाब: दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाब: दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

    पंजाब: दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 30, 2022
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आगामी विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। आज जारी की गई प्रत्याशियों की तीसरी सूची में कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

    इससे पहले पहली सूची में उनके चमकौर साहिब सीट से लड़ने का ऐलान किया गया था। ये उनकी पारंपरिक सीट है।

    पार्टी ने तीसरी सूची में चन्नी के अलावा सात अन्य उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है।

    राजनीति

    केजरीवाल ने साधा निशाना, बोले- चमकौर साहिब से चुनाव हारेंगे चन्नी

    मुख्यमंत्री चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर विपक्ष ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया है।

    आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी चमकौर साहिब से हार रहे हैं।

    ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि हमारे सर्वे के मुताबिक़ चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं। आज कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसका मतलब सर्वे सच है?'

    तीसरी सूची

    तीसरी सूची में किसे कहां से टिकट दिया गया?

    अपनी तीसरी सूची में कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, उनमें अटारी से तारसेम सिंह सियालका और खेमकरण से सुखपाल सिंह भुल्लर शामिल हैं।

    नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वरसिंह जोत चीमा, जलालाबाद से मोहन सिंह और पटियाला से विष्णु शर्मा को मैदान में उतारा गया है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को भी टिकट दी गई है और वे बरनाला से चुनाव लड़ेंगे।

    अन्य उम्मीदवार

    पहली दो सूचियों में इन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस

    इससे पहले की सूचियों में कांग्रेस कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों की सीटों का ऐलान कर चुकी है।

    राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर (पूर्व) से चुनाव लड़ेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से मैदान में उतारा गया है।

    प्रताप सिंह बाजवा का कादियां और परगट सिंह को जालंधर कैंट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका को मोगा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

    चुनावी कार्यक्रम

    पंजाब में कब होंगे चुनाव?

    117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और 10 मार्च को नतीेजे घोषित किए जाएंगे।

    पंजाब में कांग्रेस जहां अपना किला बचाने की कोशिश में है, वहीं आम आदमी पार्टी और अकाली दल पिछली हार को भूलकर सत्ता में आने के प्रयास कर रही हैं।

    कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और वो भाजपा के साथ मिलकर सत्ता की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    पिछले चुनावों के नतीजे

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी। आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी, वहीं भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 18 सीटें मिली थीं। इनमें से 15 सीट अकाली दल और तीन सीट भाजपा ने जीती थीं।

    चुनाव के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे, लेकिन पिछले साल सितंबर में कांग्रेस ने उन्हें हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को कुर्सी सौंप दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाब विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    कांग्रेस समाचार

    मेघालय: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक TMC में शामिल मेघालय
    राजस्थान के मंत्री का विवादित बयान, कहा- कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क बननी चाहिए राजस्थान
    पंजाब सरकार पर फिर हमलावर हुए नवजोत सिंह सिद्धू, इस बार दी भूख हड़ताल की चेतावनी पंजाब
    कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतती हुई नहीं दिख रही- गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर

    चरणजीत सिंह चन्नी

    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई पंजाब
    आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब
    चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली भी शपथ पंजाब
    कौन है चरणजीत सिंह चन्नी और उन्होंने कैसे हासिल किया पंजाब के मुख्यमंत्री का पद? पंजाब

    पंजाब विधानसभा चुनाव

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को आएंगे परिणाम चुनाव आयोग
    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? चुनाव आयोग
    पंजाब विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग क्यों की? पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025