LOADING...
अंबेडकर विवाद: संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की, भाजपा के 2 सांसद ICU में भर्ती
संसद परिसर में अंबेडकर विवाद को लेकर भाजपा और INDIA गठबंधन का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@priyankagandhi)

अंबेडकर विवाद: संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की, भाजपा के 2 सांसद ICU में भर्ती

लेखन गजेंद्र
Dec 19, 2024
11:42 am

क्या है खबर?

राज्यसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है। गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा सांसदों ने भी अपना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। दोनों अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती हैं।

विवाद

राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप

भाजपा के दोनों सांसदों ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल के धक्का देने से प्रताप सारंगी मुकेश राजपूत के ऊपर गिर गए, जिससे वे घायल हुए। सारंगी के घायल होने पर राहुल उनसे मिलने पहुंचे तो सांसद निशिकांत दुबे ने उन पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। राहुल ने मीडिया में सफाई दी कि भाजपा सांसदों ने मकर द्वार पर उनका रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की थी।

ट्विटर पोस्ट

प्रताप सारंगी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

विपक्ष और भाजपा आमने सामने

Advertisement

विवाद

क्या है विवाद?

देश में संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को संविधान पर चर्चा के अंतिम दिन शाह ने राज्यसभा में अंबेडकर पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, "अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।" इसी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल हमलावर हैं। उन्होंने शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की है।

Advertisement