NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने क्या-क्या हैं चुनौतियां?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने क्या-क्या हैं चुनौतियां?
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने कई चुनौतियां पेश आने वाली हैं

    #NewsBytesExplainer: दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने क्या-क्या हैं चुनौतियां?

    लेखन आबिद खान
    Feb 20, 2025
    01:51 pm

    क्या है खबर?

    रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बन गई हैं। रामलीला मैदान में उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इसी के साथ 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है।

    पहली बार विधायक बनीं रेखा के लिए मुख्यमंत्री पद के बाकी दावेदारों को साधने समेत भारी-भरकम चुनावी वादों को पूरा करने की अहम चुनौती होगी।

    आइए जानते हैं रेखा को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    महिलाओं के वादे

    महिलाओं से किए वादे पूरे करना

    भाजपा ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई चुनावी वादे किए थे। इनमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देना, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये देना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर और होली-दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने जैसे वादे शामिल हैं।

    रेखा के सामने इन वादों को पूरा करने के लिए प्रणाली बनाना और बजट का इंतजाम करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

    भाजपा ने महिलाओं को 8 मार्च से पैसे देने का वादा किया है।

    यमुना

    यमुना की सफाई

    भाजपा ने चुनाव में यमुना नदी की गंदगी के मुद्दे को जमकर उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैलियों में यमुना में प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरते रहे थे।

    भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही यमुना को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जाएगा। यमुना से गंदगी दूर करने के लिए व्यापक कार्ययोजना की जरूरत होगी। उद्योगों से लेकर रहवासी इलाकों से निकलने वाले पानी को ट्रीट करना होगा।

    फंड

    योजनाओं के लिए फंड जुटाना

    AAP के कार्यकाल के दौरान दिल्ली की खराब वित्तीय स्थिति से जुड़ी रिपोर्टें सामने आई थीं।

    चुनाव से पहले भी AAP सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये का ज्यादा ब्याज वाला लोन लिया था। इससे पहले वित्त विभाग ने भी सब्सिडी पर सरकारी खर्च को लेकर चेतावनी दी थी।

    भाजपा ने AAP की योजनाओं को जारी रखने के साथ ही अपनी ओर से भी नई घोषणाएं की हैं। इनके लिए फंड जुटाना चुनौतीभरा होगा।

    आयुष्मान भारत योजना

    आयुष्मान भारत योजना को लागू करना 

    दिल्ली में फिलहाल केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं है। भाजपा ने दिल्ली के हर नागरिक का 10 लाख रुपये (5 लाख रुपये केंद्र और 5 लाख रुपये राज्य) तक का मुफ्त इलाज कराने का वादा किया है।

    इसके दायरे में करीब 51 लाख लोग आएंगे।

    AAP ने दिल्ली में लोगों के इलाज के लिए मोहल्ला क्लिनिक योजना शुरू की थी। अभी यह तय नहीं है कि भाजपा इसे जारी रखेगी या बंद करेगी।

    झुग्गी

    झुग्गीवासियों को देना होगा मकान

    भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद दिल्ली में जितने लोग झुग्गी में रहते हैं, उन्हें नया मकान दिया जाएगा। इस वादे को जल्द पूरा करने की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता की होगी।

    चुनावों में भाजपा ने झुग्गीवासियों पर खास फोकस किया था। 3 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के लाभार्थियों को 1,675 नवनिर्मित फ्लैट की चाबियां सौंपी थीं।

    रोजगार

    रोजगार और सड़क निर्माण

    AAP ने दिल्ली में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन लंबे वक्त से कोई सरकारी भर्ती नहीं हुई है। बस मार्शल को भी बाहर कर दिया गया है। रेखा के सामने रोजगार भी बड़ी चुनौती होगा।

    इसके अलावा दिल्ली की सड़कों की जर्जर हालत और ट्रैफिक जाम भी अहम मुद्दा है। AAP के कार्यकाल में सड़कों की हालत और खराब हुई है। भाजपा ने सड़कों को दुरुस्त करने का वादा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    रेखा गुप्ता
    भाजपा समाचार
    यमुना नदी

    ताज़ा खबरें

    RBI के डिप्टी गवर्नर बने 16वें वित्त आयोग के अंशकालिक सदस्य, जानिए कब तक रहेंगे  वित्त मंत्रालय
    जेमी लीवर के सामने एक शख्स ने की इतनी घिनौनी हरकत, मर्दों से हो गई नफरत जॉनी लीवर
    मोबाइल टावर लगाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, दूरसंचार विभाग ने दी चेतावनी  दूरसंचार विभाग
    राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' दावे का चुनाव आयोग ने किया खंडन, बताया बेबुनियाद और बेतुका राहुल गांधी

    दिल्ली

    दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक 30 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानिए कैसा रहेगा आज मौसम  उत्तर प्रदेश
    दिल्ली में नई सरकार बनते ही बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग के 6 अधिकारी गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार 1984 में हुए सिख दंगों के दोषी करार कांग्रेस समाचार
    दिल्ली में बढ़ गया मेट्रो का किराया? DMRC ने बताई सच्चाई दिल्ली मेट्रो

    रेखा गुप्ता

    रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 6 विधायक भी मंत्री बने दिल्ली पुलिस

    भाजपा समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं; जानें बड़ी सीटों का हाल दिल्ली
    दिल्ली चुनाव परिणामों से भाजपा में जीत का जश्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे प्रदेश कार्यालय नरेंद्र मोदी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कैलाश गहलोत ने लगाई जीत की हैट्रिक, बिजवासन से जीते दिल्ली विधानसभा चुनाव

    यमुना नदी

    हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट भारत की खबरें
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    अक्षय तृतीया पर खुले चार धाम यात्रा के कपाट, जानिए रजिस्ट्रेशन समेत पूरी जानकारी उत्तराखंड
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025