NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी महायुती, 160 सीटों पर दावा ठोकेगी भाजपा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    महाराष्ट्र में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी महायुती, 160 सीटों पर दावा ठोकेगी भाजपा- रिपोर्ट
    महाराष्ट्र में महायुती बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ सकती है

    महाराष्ट्र में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ेगी महायुती, 160 सीटों पर दावा ठोकेगी भाजपा- रिपोर्ट

    लेखन आबिद खान
    Jul 21, 2024
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में महायुती गठबंधन बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के मैदान में उतरेगा।

    वहीं, भाजपा राज्य की कुल 288 सीटों में से कम से कम 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

    भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसका दावा किया है।

    मुख्यमंत्री चेहरे और सीटों की संख्या को लेकर भाजपा के इस दावे से शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) खेमे में हलचल मच गई है।

    मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री चेहरे के बिना चुनाव लड़ेगी महायुति

    रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि महायुती के किसी भी नेता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी भी नेता को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया था। हम महाराष्ट्र में भी यही प्रक्रिया अपनाने के इच्छुक हैं।"

    भाजपा

    मुख्यमंत्री पद पर भाजपा का क्या कहना है?

    भाजपा पदाधिकारी ने कहा, "नए मुख्यमंत्री पर फैसला विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लिया जाएगा। हमारी पार्टी कम से कम 160 सीटों पर दावा करेगी। 160 सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा। बातचीत के दौरान हम इसी संख्या पर जोर देंगे। हमें यकीन है कि हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और उसके बाद ही हम मुख्यमंत्री पद पर दावा करेंगे।"

    बता दें कि महाराष्ट्र में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    मतभेद

    सीट बंटवारे पर हो सकते हैं मतभेद

    हाल ही में शिवसेना ने कहा था कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में हुए विद्रोह के बाद महायुती सरकार बनी थी, इसलिए शिवसेना चाहे जितनी भी सीटें जीते, शिंदे ही मुख्यमंत्री होंगे।

    शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर कोई समझौता नहीं होगा।

    वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP अजित पवार) का कहना है कि वो भी 100 सीटों पर दावा करेगी। शिवसेना भी 100 सीटों की मांग कर रही है।

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव में महायुति को लगा है झटका

    लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है।

    गठबंधन को केवल 17 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA को 30 सीटें मिली हैं।

    बता दें कि महायुति में भाजपा, शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट और NCP का अजित पवार गुट शामिल है।

    दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन INDIA के अंतर्गत आने वाले महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और NCP (शरदचंद्र पवार) प्रमुख पार्टियां हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    शिवसेना समाचार
    एकनाथ शिंदे
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    ताज़ा खबरें

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सैंकड़ों यात्री फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा
    PDF फाइल को एडिट करने योग्य टेक्स्ट में कैसे बदलें? इन बातों का रखें ध्यान  काम की बात
    वित्तीय सुरक्षा के लिए कभी न करें बचत से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है नुकसान  UPI
    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी

    महाराष्ट्र

    आज देश में कहां-कहां बदले पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए ताजा दाम  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    22 साल का व्यक्ति केसर बेचकर बना लखपति, जानिए इस मसाले की खेती करने के टिप्स टिप्स
    वर्ली BMW हादसा: कौन है मिहिर शाह और मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया? मुंबई
    महाराष्ट्र: मंदिर के बाहर सीढ़ियों पर लगाया राहुल गांधी का पोस्टर, पैर रखकर जा रहे लोग राहुल गांधी

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: जिस अस्पताल में हुई 31 मरीजों की मौत, वहां सांसद ने डीन से शौचालय धुलवाया महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: नांदेड़ के अस्पताल में डीन से शौचालय साफ कराने वाले शिवसेना सांसद पर FIR  महाराष्ट्र
    सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र स्पीकर को निर्देश, शिवसेना और NCP दरार मामले में जल्द करें फैसला सुप्रीम कोर्ट
    महाराष्ट्र: आदित्य ठाकरे पर FIR, बिना अनुमति कर दिया था पुल का उद्घाटन आदित्य ठाकरे

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: चलती बस में आग लगने से 3 बच्चों समेत 26 लोग जिंदा जले, 8 घायल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एकनाथ शिंदे बोले- अब ट्रिपल इंजन सरकार अजित पवार
    महाराष्ट्र: अजित पवार की बगावत से MVA को एक साल में दूसरी बार कैसे लगा झटका? महाराष्ट्र की राजनीति

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    शरद पवार ने बागी सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को NCP से बाहर निकाला महाराष्ट्र
    अजित की बगावत से शरद पवार के एक्शन तक, NCP में 2 दिन में क्या-क्या हुआ? महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: बगावत करने वाले NCP के किन-किन नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है?  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    #NewsBytesExplainer: NCP की जंग में शरद पवार और अजित पवार में से किसके पास ज्यादा विधायक? शरद पवार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025