परिसीमन विधेयक के लिए चाहिए 360 सांसदों का समर्थन, भाजपा कैसे पास कराएगी?
क्या है खबर?
केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को परिसीमन के जरिए महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है, अब इसे 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने विधेयक में 2 बदलाव किए हैं, जिससे अब सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ेंगी और 2051 तक राज्य का हिस्सा स्थिर रहेगा। यही मांग दक्षिण की पार्टियां कर रही थीं। लेकिन क्या इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधेयक पास करवा लेगी? आइए, जानें।
समर्थन
NDA को चाहिए 360 सांसदों का समर्थन
लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 540 है। संविधान संशोधन के लिए विधेयक के पक्ष में 2-तिहाई सांसदों का समर्थन होना चाहिए, जो कुल 360 होता है।
भाजपा के पास खुद के 241 सांसद हैं और NDA में शामिल सांसदों को मिलाकर यह संख्या 320 तक पहुंचती है।
पिछली बार अप्रैल में NDA की संख्या 298 थी, लेकिन इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी 20 सांसद भारतीय राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (NCPI) के जरिए NDA में आ गए हैं।
समर्थन
क्या भाजपा जुटा पाएगी 360 सांसद?
अप्रैल में 298 सांसदों के बावजूद विधेयक गिरने के बाद भाजपा ने सांसदों को जोड़ना शुरू किया। उसने तब से NDA में 26 सांसदों को जोड़ लिए हैं।
ऐसे में उसके पास 324 सांसद हैं। हाल में शिरोमणि अकाली दल (SAD) से गठबंधन के बाद एक सांसद और जुड़कर संख्या 325 हो गई।
आंध्र प्रदेश की YSRCP के 4 सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया है, जिससे संख्या 329 हो गई है।
हालांकि, अभी 31 सांसद कम हैं।
समर्थन
31 सांसदों का समर्थन कहां से लाएगी भाजपा?
विधेयक पास कराने के लिए भाजपा की नजर तमिलनाडु की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) पर है, जिसके 22 और 8 सांसद हैं।
कैबिनेट में शुक्रवार को विधेयक में जो 2 बदलाव किए हैं, उससे उसे DMK-NCP के समर्थन का भरोसा मिला है, लेकिन बदलाव के बाद अभी तक दोनों पार्टियों ने समर्थन देने पर कुछ कहा नहीं है।
अगर दोनों पार्टियां समर्थन दें तो भाजपा की राह आसान हो सकती है।
मार्ग
अगर विपक्षी पार्टियों का समर्थन न मिला तो दूसरा रास्ता क्या है?
संसद में 2-तिहाई वोट (360) की जरूरत, तब मान्य होती है, जब संसद में सभी 540 सदस्य उपस्थिति हों।
लेकिन अगर वर्तमान 540 सांसदों में अधिकतर सांसद अनुपस्थित होते हैं तो मौके पर मौजूद कुल सांसदों की संख्या से 2-तिहाई बहुमत की गणना की जाती है।
मान लिया DMK के 22, NCP-SCP के 8 और समाजवादी पार्टी के 37 में 17 सांसद गायब रहें तो मौजूद सांसद 490 होंगे, जिसका 2-तिहाई 326 होगा।
यह संख्या भाजपा के लिए आसान होगी।
संविधान
संविधान क्या कहता है?
संविधान के अनुच्छेद-368 के तहत, परिसीमन और आरक्षण से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) बिल को सदन में 2 शर्तें पूरी करनी होती हैं।
एक में सदन की कुल सदस्यता के 50 प्रतिशत से अधिक का समर्थन होना चाहिए। यानी 543 मंजूर सीटें हैं तो 272 सांसदों का समर्थन होना चाहिए।
दूसरा, अगर 543 सीटों में से 3 खाली हैं तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 वोटों की जरूरत होती है।
यह दोनों शर्तें एक साथ पूरी होनी चाहिए।
दांव
अगर समर्थन नहीं तो सांसदों की अनुपस्थिति हो सकता है दांव?
अप्रैल में विधेयक के समय मौजूद सांसदों की संख्या 528 थी, जिसका दो-तिहाई 352 रह गया था। उस समय 298 वोट विधेयक के समर्थन में मिले थे, जो 54 वोट कम थे।
ऐसे में अगर 30 नवंबर को अनुपस्थिति के कारण सदन में मौजूद सांसदों की संख्या घटकर 500 पहुंच जाती है तो दो-तिहाई की जरूरत घटकर 334 वोट रह जाएगी।
NDA के पास 329 सांसद हैं, तो उसे अतिरिक्त 5 वोटों की जरूरत पड़ेगी।
एकजुटता
क्या एकजुट है विपक्ष?
विपक्षी INDIA गठबंधन के पास अप्रैल में विधेयक के खिलाफ 230 सांसदों का समर्थन था। अब दृश्य बदल चुका है। TMC के 20 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 6 सांसद NDA में जा चुके हैं।
ऐसे में विपक्ष की संख्या घटकर 200 के आसपास रह चुकी है। कांग्रेस इस विधेयक के पूर्ण खिलाफ है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी विरोध की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुकी हैं।
अभी NCP-SCP और DMK पर रहस्य बरकरार है।