NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद वापस ली
    अगली खबर
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद वापस ली
    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 44 उम्मीदवार घोषित किए

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद वापस ली

    लेखन गजेंद्र
    Aug 26, 2024
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे वापस ले लिया।

    सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, जिसमें भाजपा ने पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

    बताया जा रहा है कि नई सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

    रणनीति

    क्यों वापस ली गई सूची?

    रविवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा कई प्रमुख नेता शामिल थे।

    समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद सोमवार को सूची का ऐलान किया गया था, लेकिन इसे अचानक वापस ले लिया गया।

    बताया जा रहा है कि कई प्रमुख नाम छूटने से स्थानीय नेता असंतुष्ट थे, वहीं कई नेताओं के नाम शामिल किए जाने पर भी विवाद था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें सूची

    भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

    अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ से और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव… pic.twitter.com/kDX7jPQMT9

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024

    चुनाव

    3 चरणों में होंगे 90 सीटों के लिए चुनाव

    जम्मू-कश्मीर में 18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और अंतिम तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा।

    राज्य में परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। पहले प्रदेश में 83 विधानसभा सीटें थीं। हालांकि, प्रदेश में कुल 114 सीटें हैं, लेकिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की 24 सीट पर चुनाव नहीं हो रहे हैं।

    चुनाव का परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा।

    जानकारी

    60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा

    भाजपा इस बार 60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2014 में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं, तभी जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    विधानसभा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: मारे गए 4 आतंकियों ने अलमारी के अंदर बनाया था बंकर, सामने आया वीडियो आतंकी विरोधी ऑपरेशंस
    जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकियों का हमला, 4 जवान शहीद कठुआ
    जम्मू-कश्मीर: नगरोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेल्फी प्वाइंट के पास IED मिला, निष्क्रिय किया गया आतंकी विरोधी ऑपरेशंस
    रियासी हमले में बड़े खुलासे; ऐप इस्तेमाल कर रहे थे आतंकी, स्थानीय व्यक्ति ने की मदद राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    विधानसभा

    कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ने को लेकर भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत दिल्ली
    मध्य प्रदेश: नौ विधायकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, विधानसभा का शीतकालीन सत्र रद्द मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र में लागू नहीं किए जाएंगे नए कृषि कानून- विधानसभा स्पीकर महाराष्ट्र
    हरियाणा: किसानों के समर्थन में INLD विधायक अभय चौटाला का इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर हरियाणा

    भाजपा समाचार

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाएंगे शपथ द्रौपदी मुर्मू
    जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 20 अगस्त तक मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश चुनाव आयोग
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर क्यों हो रहा है विवाद? लोकसभा
    18वीं लोकसभा का पहला सत्र: स्पीकर के चुनाव और सांसदों की शपथ समेत क्या-क्या होगा? लोकसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025