NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बिहार: अपहरण के केस में घिरे कार्तिकेय सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
    अगली खबर
    बिहार: अपहरण के केस में घिरे कार्तिकेय सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा
    नीतीश कुमार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

    बिहार: अपहरण के केस में घिरे कार्तिकेय सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 01, 2022
    10:31 am

    क्या है खबर?

    अपहरण के एक केस में घिरे बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कल ही कानून मंत्री पद से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था, लेकिन अब उन्होंने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करके इसे राज्यपाल को भेज दिया है।

    भाजपा सांसद सुशील मोदी ने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहला विकेट गिर गया है और अभी और विकेट गिरेंगे।

    आरोप

    कार्तिकेय सिंह पर क्या आरोप हैं?

    कार्तिकेय सिंह के खिलाफ बिहटा थाने में राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह नामक बिल्डर के अपहरण का मामला दर्ज है।

    आरोप है कि कार्तिकेय ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत 16 अन्य लोगों ने साथ मिलकर हत्या के लिए बिल्डर के अपहरण की योजना बनाई थी।

    कार्तिकेय को 16 अगस्त को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन इस दिन वो कानूनी मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।

    फेरबदल

    कल नीतीश ने बदला था कार्तिकेय सिंह का मंत्रालय

    मामले में भाजपा नीतीश और सरकार पर बेहद हमलावर बनी हुई थी, इसलिए कल नीतीश ने कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री पद से हटाकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग सौंप दिया था।

    सिंह की तरह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से ही आने वाले शमीम अहमद को नया कानून मंत्री बनाया गया है। अभी तक वह गन्ना उद्योग विभाग संभाल रहे थे।

    भाजपा के हमलों को कुंद करने के लिए नीतीश ने ये फेरबदल किया था।

    सवाल

    भाजपा ने खड़े किए थे केवल मंत्रालय बदलने पर सवाल

    हालांकि भाजपा ने बर्खास्त करने की बजाय केवल सिंह का मंत्रालय बदलने पर भी नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए थे। पार्टी ने कहा कि नीतीश दागी मंत्री को अपनी कैबिनेट से बाहर निकालने का साहस नहीं जुटा पाए और ये पूरा ड्रामा मात्र आंखों में धूल झोंकने की एक कोशिश थी।

    भाजपा ने उन्हें कैबिनेट से ही बर्खास्त करने की मांग की थी क्योंकि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है।

    जानकारी

    सरकार में शामिल कांग्रेस ने भी व्यक्त कीं अपनी चिंताएं

    महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने भी कार्तिकेय सिंह को कैबिनेट में शामिल करने पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था और नीतीश और RJD नेता तेजस्वी यादव से सिंह को लेकर हो रहे विवाद को समाप्त करने के लिए कदम उठाने को कहा था।

    परिचय

    बाहुबली अनंत सिंह के बेहद करीबी हैं कार्तिकेय सिंह

    मोकामा के शिवनार गांव से आने वाले कार्तिकेय सिंह इलाके के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह के बेहद करीबी रहे हैं। अनंत जब भी जेल गए तो उनके सारे काम सिंह ही संभालते थे। अनंत अभी जेल में बंद हैं। सिंह पर भी चार मामले दर्ज हैं।

    सिंह पैसे के मामले में भी कम नहीं हैं और वह नीतीश कुमार की कैबिनेट के दूसरे सबसे अमीर मंत्री थे। उनके पास लगभग 23 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    नीतीश कुमार
    बिहार की राजनीति
    बिहार की सरकार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' की पकड़ बरकरार, 50 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    परप्लेक्सिटी ने AI टूल 'लैब्स' किया लॉन्च, रिपोर्ट और चार्ट कर सकेगा तैयार  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव

    बिहार

    बिहार: BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड बैचलर ऑफ एजुकेशन
    बिहार: छपरा के पास पटाखा कारोबारी के घर में धमाका, छह लोगों की मौत विस्फोट
    CBSE: पिता ने छोड़ा साथ तो नानी ने कराई पढ़ाई, अब श्रीजा बनीं बिहार टॉपर CBSE
    बिहार: सांप के काटने पर उसको साथ में अस्पताल ले गया शख्स, बोला- इसी ने काटा अजब-गजब खबरें

    नीतीश कुमार

    बिहार: JDU विधायक ने बार बालाओं के साथ ठुमके लगाकर उड़ाए रुपये, पार्टी ने दी चेतावनी बिहार
    असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत बिहार
    बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक बिहार
    नीतीश का भाजपा को एक और झटका, केंद्र में एकमात्र मंत्री को नहीं दी राज्यसभा टिकट बिहार की राजनीति

    बिहार की राजनीति

    बिहार सरकार का विवादित आदेश- प्रदर्शन और सड़क जाम करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी बिहार
    बिहार: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नीतीश की JDU में विलय से किसे क्या फायदा होगा? नीतीश कुमार
    तख्तापलट के बाद पार्टी के सारे शीर्ष पद गंवा सकते हैं चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी
    25 साल बाद लालू के साथ आए शरद यादव, अपनी पार्टी का RJD में विलय किया लालू प्रसाद यादव

    बिहार की सरकार

    बिहार में बच्चों की मौतः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा बिहार
    अमित शाह ने फिर दोहराया, बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्व बिहार
    बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी छह महीने जेल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बिहार के सामने ये हैं सबसे बड़ी चुनौतियां बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025