Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर विवादित बयान
राजनीति

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर विवादित बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर विवादित बयान
लेखन भारत शर्मा
Feb 11, 2022, 06:07 pm 4 मिनट में पढ़ें
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर विवादित बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा का राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर विवादित बयान।

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए राजनेताओं में एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर चल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने गए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके पिता को लेकर काफी विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सरकार से सबूत मांगने को लेकर कहा कि क्या कभी हमने पूछा कि वह किस पिता के बेटे हैं?

बयान
सैनिकों का अपमान मत करो- सरमा

NDTV के अनुसार, उत्तराखंड की रैली में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "राहुल गांधी 2016 में बिपिन रावत के नेतृत्व वाली सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते थे। आपको सेना से सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया?" उन्होंने कहा, "हमारे सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान में हमला किया है तो यह अंतिम है। क्या आपको बिपिन रावत या सैनिकों पर विश्वास नहीं? क्या हमने कभी पूछा है कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? तो सैनिकों का अपमान मत करो।"

सवाल
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

साल 2016 में आतंकियों ने उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हमला घातक हमला किया था। जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। इसको लेकर भारतीय सेना ने पहले CDS जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसमें सेना ने पाकिस्तान में घुसकर वहां संचालित आतंकी शिविरों को तबाह किया था। सेना की इस कामयाबी के बाद भी कई विपक्षी दलों के नेताओं ने इस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे थे।

हिजाब विवाद
कॉलेज और स्कूल फैशन शो के लिए नहीं- सरमा

मुख्यमंत्री सरमा ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर कहा, "कॉलेज और स्कूल पढ़ाई के लिए हैं न कि फैशन शो के लिए। हमें किसी के पहनावे से समस्या नहीं है, लेकिन वो स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनना चाहते हैं। कल हिंदू और ईसाई भी विशेष ड्रेस पहनने की मांग करेंगे।" उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, "मुस्लिम लड़कियों में डॉक्टर, इंजीनियर बनने की ख्वाहिश होती है। आप अपने हिजाब मुद्दे में उन्हें कहां फंसा रहे हैं?"

समानता
"ड्रेस छात्रों के बीच समानता, प्यार और सम्मान लाती है"

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "आप कहीं भी हिजाब पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों और कॉलेजों में केवल निर्धारित ड्रेस की ही अनुमति दी जानी चाहिए। हिजाब के कारण एक शिक्षक को कैसे पता चलेगा कि कोई छात्र सीख रहा है या नहीं। निर्धारित ड्रेस छात्रों के बीच समानता, प्यार और सम्मान लाती है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस कह रही है कि मुस्लिम लड़कियों को डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना चाहिए, बल्कि हिजाब एजेंडे में व्यस्त रहना चाहिए।"

जिम्मेदार
सरमा ने कांग्रेस को ठहराया हिजाब विवाद के लिए जिम्मेदार

मुख्यमंत्री सरमा ने हिजाब विवाद और देश को डुबोने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं। कांग्रेस जिस तरह से देश को बांटने की कोशिश कर रही है वह चिंताजनक है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रतिनिधित्व कर रही है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस कहती हैं कि भारत एक राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का संघ है। यह सुनकर लगता है कि जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में आ गई है।"

हिजाब विवाद
क्या है कर्नाटक में चल रहा हिजाब विवाद?

बता दें कि कर्नाटक में छह छात्राओं को हिजाब में कक्षा में प्रवेश नहीं देने को लेकर हिजाब विवाद गहराया हुआ है। यह अब राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी फैल रहा है। इसको लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में बड़ी बेंच में सुनवाई चल रही है। गुरुवार को हाई कोर्ट ने कहा था कि अगले आदेश तक छात्र धार्मिक ड्रेस पहनने की जिद नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा सभी स्कूल और कॉलेजों को खोलने के लिए कहा है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
असम
राहुल गांधी
हेमंत बिस्वा सरमा
हिजाब विवाद
ताज़ा खबरें
तमिलनाडु: 10-10 रुपये के सिक्कों से शख्स ने खरीद ली 6 लाख रुपये की कार
तमिलनाडु: 10-10 रुपये के सिक्कों से शख्स ने खरीद ली 6 लाख रुपये की कार अजब-गजब
स्पेस-X ने 36 घंटे के अंदर लॉन्च किए तीन रॉकेट्स, बनाया नया रिकॉर्ड
स्पेस-X ने 36 घंटे के अंदर लॉन्च किए तीन रॉकेट्स, बनाया नया रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: वेस्टइंडीज की जीत के बाद फिलहाल ऐसी है टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: वेस्टइंडीज की जीत के बाद फिलहाल ऐसी है टीमों की स्थिति खेलकूद
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS राजनीति
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार
सिद्धू मूसेलावा हत्याकांड में शामिल दो और शार्प शूटर गुजरात से गिरफ्तार देश
असम
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित
असम: बाढ़ का प्रकोप जारी; 25 लोगों की मौत, 32 जिलों के 31 लाख लोग प्रभावित देश
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना
छुट्टी लेकर मतदान न करने वालों का पता लगाएगा चुनाव आयोग, बनाई विशेष योजना देश
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप
AAP ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाया PPE किट के सौटे में भ्रष्टाचार करने का आरोप राजनीति
असम: थाने में आग लगाने के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
असम: थाने में आग लगाने के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर देश
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत
असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित; बिहार में आंधी-बिजली से 33 की मौत देश
और खबरें
राहुल गांधी
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राजनीति
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध राजनीति
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग राजनीति
राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन
राहुल गांधी को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, कांग्रेस जारी रखेगी प्रदर्शन राजनीति
राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप
राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप राजनीति
और खबरें
हेमंत बिस्वा सरमा
क्या है असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद जिसे सुलझाने में लगे 50 साल?
क्या है असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद जिसे सुलझाने में लगे 50 साल? देश
डिटेंशन सेंटरों में 6 सालों में विदेशी घोषित किए गए 31 लोगों की मौत- असम सरकार
डिटेंशन सेंटरों में 6 सालों में विदेशी घोषित किए गए 31 लोगों की मौत- असम सरकार देश
हैदराबाद: राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद: राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज राजनीति
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार राजनीति
असम: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी हुए नए नियम, वैक्सीनेशन पर दिया जाएगा जोर
असम: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी हुए नए नियम, वैक्सीनेशन पर दिया जाएगा जोर देश
और खबरें
हिजाब विवाद
कर्नाटक: हिजाब और हलाल के बाद अब स्कूल में बाइबल पर हंगामा शुरू
कर्नाटक: हिजाब और हलाल के बाद अब स्कूल में बाइबल पर हंगामा शुरू देश
कर्नाटक: हिजाब पहनकर आई दो छात्राओं को परीक्षा देने से रोका गया, वापस लौटीं
कर्नाटक: हिजाब पहनकर आई दो छात्राओं को परीक्षा देने से रोका गया, वापस लौटीं देश
हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई करने से इनकार, कहा- मामले को सनसनीखेज न बनाएं
हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई करने से इनकार, कहा- मामले को सनसनीखेज न बनाएं देश
हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वालों को दोबारा मिलेगा मौका? कर्नाटक शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वालों को दोबारा मिलेगा मौका? कर्नाटक शिक्षा मंत्री ने कही ये बात करियर
कर्नाटक: हिजाब विवाद के बाद अब स्कूल में भगवद गीता पढ़ाने के विचार पर गरमाई राजनीति
कर्नाटक: हिजाब विवाद के बाद अब स्कूल में भगवद गीता पढ़ाने के विचार पर गरमाई राजनीति करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022