NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान, विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 'रेवड़ियां' 
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान, विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 'रेवड़ियां' 
    केजरीवाल ने 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान शुरू किया (तस्वीर-एक्स/@AamAadmiParty)

    अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान, विधानसभा चुनावों के लिए जारी की 'रेवड़ियां' 

    लेखन आबिद खान
    Nov 22, 2024
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान शुरू किया है।

    केजरीवाल ने कहा कि AAP के पदाधिकारी 65,000 बैठकें करेंगे और हर मतदाता तक पहुंचकर AAP सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं या 'रेवड़ियों' के बारे में चर्चा करेंगे।

    उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले बिजली, पानी और शिक्षा समेत 6 मुफ्त सुविधाओं की भी घोषणा की है।

    घोषणाएं

    क्या हैं केजरीवाल की 6 'रेवड़ियां'?

    केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त विश्व स्तरीय शिक्षा और मुफ्त दवा और इलाज का वादा किया है।

    केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही पानी के बिल माफ करने का भी वादा किया है।

    उन्होंने दिल्ली की जनता से पूछा कि उन्हें मुफ्त की रेवड़ी चाहिए या नहीं।

    बयान

    केजरीवाल बोले- भाजपा जीती तो योजनाएं बंद कर देंगी

    केजरीवाल ने कहा, "जनता के पैसे पर हक भी जनता का है। हम 6 मुफ्त की रेवड़ी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी दे रहे हैं और इसे बंद किया जाना चाहिए। दिल्ली के लोगों को तय करना है कि उन्हें रेवड़ी चाहिए या नहीं। अगर भाजपा जीतती है तो वे ये योजनाएं बंद कर देगी। ये रेवड़ी नहीं, बल्कि करदाताओं के पैसे से लागू की गई योजनाएं हैं।"

    भाजपा

    भाजपा की भी आई प्रतिक्रिया

    केजरीवाल के अभियान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "पूरे देश में भाजपा की सरकार जन कल्याण योजना का विस्तार कर रही है। दिल्ली में विश्वकर्मा आयुष्मान योजना लागू नहीं कर सकते, क्योंकि दिल्ली की भ्रष्ट सरकार ये होने नही देना चाहती। केजरीवाल पानी की बात करते हैं क्या दिल्ली में पानी साफ मिलता है? केजरीवाल शिक्षा की बात करते हैं स्कूलों के निर्माण में जो शिक्षा घोटाला हुआ है उसकी बात करेंगे।"

    उम्मीदवार

    AAP ने 11 उम्मीदवारों के नाम जारी किए

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने 11 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

    AAP ने छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबैर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सोमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है प्रमुख कारण?  दिल्ली
    केजरीवाल के इस्तीफा देने से AAP को कितना फायदा होगा, क्या है रणनीति? हरियाणा
    अरविंद केजरीवाल 15 दिन में खाली कर देंगे मुख्यमंत्री आवास, विवादों में रहा है घर अरविंद केजरीवाल
    अरविंद केजरीवाल आज लेंगे कई जरूरी फैसले, AAP की बैठक में तय होगा अगला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के बीच नोएडा में हटाया गया एकमात्र एंटी स्मॉग टॉवर, जानिए कारण नोएडा
    दिल्ली-NCR में देवउठनी एकादशी पर होगी 48,000 शादियां, डेढ़ लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद नोएडा
    कश्मीर में बर्फबारी से भी दिल्ली सर्दी से अछूती, आज कैसा रहेगा मौसम?  कश्मीर
    दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हुई, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' वायु प्रदूषण

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल शुरुआत से शराब नीति घोटाले में शामिल, पूरक आरोप पत्र में CBI का दावा शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, CBI मामले में 25 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला सुप्रीम कोर्ट
    अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025