NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या पंजाब में मंडरा रहा है AAP सरकार पर खतरा? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा संकेत
    अगली खबर
    क्या पंजाब में मंडरा रहा है AAP सरकार पर खतरा? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा संकेत
    क्या पंजाब में AAP सरकार पर मंडरा रहा है खतरा?

    क्या पंजाब में मंडरा रहा है AAP सरकार पर खतरा? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा संकेत

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 24, 2025
    07:02 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली की सत्ता गंवाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए पंजाब में भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

    पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा करते हुए सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बाजवा का यह बयान पंजाब में AAP खेमे में फूट की ओर इशारा कर रहा है। आइए जानते हैं बाजवा ने क्या कहा।

    दावा

    भाजपा के संपर्क में हैं 32 से अधिक विधायक- बाजवा

    बाजवा ने NDTV से कहा, "राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के 32 से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और यह भी संभव है कि अन्य विधायक भी भाजपा के संपर्क में हों।"

    उन्होंने कहा, "केवल विधायक ही नहीं, मंत्री और अन्य बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं लेकिन हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस किसी भी हालत में इस सरकार को अस्थिर नहीं करेगी। यह भाजपा ही है जो ऐसा करेगी।"

    आरोप

    बाजवा ने AAP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

    बाजवा ने कहा, "कांग्रेस चाहती है कि AAP सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करे, ताकि लोग देख सकें कि उन्होंने किस तरह की सरकार के लिए वोट दिया था।"

    उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के शासन में हवाला के जरिए हजारों करोड़ रुपए ऑस्ट्रेलिया और दूसरे राज्यों में भेजे गए हैं। यह पैसा शराब और भूमि उपयोग परिवर्तन से आया है। दिल्ली मॉडल ऐसा है कि इसमें लूटपाट करने वाले विशेषज्ञ ही शामिल होते हैं।

    चुनौती

    AAP के पंजाब अध्यक्ष ने बाजवा को दी चुनौती

    AAP के पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, "प्रताप सिंह बाजवा अपनी बात को सिद्ध करें वरना नेता विपक्ष का पद छोड़ दें। असल में बाजवा भाजपा के संपर्क में हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "वैसे भी अगर बाजवा के कहे अनुसार 32 विधायक उनके संपर्क में हैं तब भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनती क्योंकि कांग्रेस के तब भी 47 विधायक होते हैं और AAP के पास तब भी बहुमत बना रहेगा।"

    पलटवार

    भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं बाजवा- AAP

    AAP ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि बाजवा भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

    AAP नेता नील गर्ग ने कहा, "प्रताप बाजवा ने पहले ही भाजपा में अपना टिकट सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने बेंगलुरु में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। ऐसे में अब राहुल गांधी को प्रताप बाजवा पर नजर रखनी चाहिए।"

    बता दें कि दिल्ली की हार के बाद से भगवंत मान सरकार विपक्ष के भारी दबाव में आ गई है।

    अभियान

    AAP सरकार ने शुरू की भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान

    पंजाब सरकार ने अब भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। यह उसके चुनाव-पूर्व वादों में से एक है।

    सरकार ने पिछले सप्ताह ही भ्रष्टाचार के आरोप में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।

    इसी प्रकार, 1993 बैच के IPS अधिकारी वरिंदर कुमार को विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक के पद से हटा दिया गया और उन्हें पुलिस प्रमुख को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    पंजाब

    पंजाब के बाद हरियाणा के किसान ट्रेन से खनौरी बॉर्डर रवाना, भूख हड़ताल में होंगे शामिल हरियाणा
    पंजाब के मोहाली में 3 मंजिला इमारत गिरी, करीब 15 लोगों के दबने की आशंका बिल्डिंग गिरना
    मोहाली में गिरी 3 मंजिला इमारत में हुई महिला सहित 2 की मौत, बचाव अभियान जारी हिमाचल प्रदेश
    कांग्रेस सांसद का दावा, अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बातचीत के लिए समय नहीं दिया अमित शाह

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा दोबारा बने विधायक कपिल मिश्रा
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं; जानें बड़ी सीटों का हाल दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कैलाश गहलोत ने लगाई जीत की हैट्रिक, बिजवासन से जीते दिल्ली विधानसभा चुनाव

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन चाहती थी कांग्रेस आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: पिछले 7 चुनावों में केवल 39 महिलाएं जीतीं, 80 प्रतिशत की जमानत हो गई जब्त दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पार्टियों के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों को पूरा करना कितना कठिन है?  दिल्ली
    IIT मद्रास के निदेशक ने गौमूत्र को बताया एंटी बैक्टीरियल, किए कई बड़े दावे IIT-मद्रास

    भाजपा समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा कौन हैं? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत पर बोले प्रधानमंत्री- दिल्लीवालों का प्यार विकास करके लौटाएंगे दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल को 93 प्रतिशत बूथों पर मिली हार, वोट प्रतिशत भी घटा दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 13 AAP प्रत्याशियों की हार में कांग्रेस का हाथ दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025