NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, 9 जून को लेंगे शपथ
    अगली खबर
    आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, 9 जून को लेंगे शपथ
    आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू लेंगे चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ

    आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, 9 जून को लेंगे शपथ

    लेखन गजेंद्र
    Jun 04, 2024
    05:05 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अभी तक चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को बहुमत मिलता दिख रहा है।

    TDP ने जगन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी को पीछे करते हुए राज्य की 175 सीटों पर बहुमत का आंकड़ा छू लिया है।

    TDP जीतने पर चंद्रबाबू नायडू राज्य में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 9 जून होगा, जिसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे।

    चुनाव परिणाम

    किसे कितनी मिली सीट?

    आंध्र प्रदेश में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की TDP और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है। राज्य में NDA सरकार बनाता दिख रहा है।

    TDP को अभी तक 135 सीट, जन सेना को 21 और भाजपा को 8 सीट मिलती दिख रही है। YSR कांग्रेस को 12 सीटों पर संतोष करना पड़ रहा है।

    यहां TDP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। एक्जिट पोल में यहां सरकार बदलने की भविष्यवाणी थी।

    चुनाव

    नायडू की गिरफ्तारी से मिले सहानुभूति वोट

    नायडू को राज्य में इतनी बड़ी जीत मिलने के पीछे उनके गिरफ्तारी को लेकर सहानुभूति बताई जा रही है। नायडू को भ्रष्टाचार के आरोपों में नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था।

    इसके बाद YSR कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनने लगा। नायडू की जेल जाते समय रोते हुए तस्वीर भी वायरल हुई थी।

    बता दें कि नायडू इससे पहले 1995 से 2004 तक मुख्यमंत्री रहे थे। 2014 में तेलंगाना बनने के बाद आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

    नतीजे

    आंध्र प्रदेश में पिछले चुनाव में क्या थे नतीजे?

    आंध्र प्रदेश में 13 मई, 2024 को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों के लिए 80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    2019 के विधानसभा चुनाव में YSR कांग्रेस पार्टी ने रिकॉर्ड 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी। TDP को 23 और जन सेना पार्टी को एक सीट मिली थी।

    जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

    जीत

    लोकसभा चुनाव में भी TDP की आंधी

    विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी आंध्र प्रदेश में TDP की आंधी चल रही है। राज्य की 25 लोकसभा सीटों में TDP 16 पर आगे है।

    उसकी सहयोगी भाजपा 3 सीटों पर और जन सेना पार्टी 2 सीटों पर आगे है। YSR कांग्रेस पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

    नायडू के आंध्र प्रदेश में लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA गठबंधन उनसे बातचीत की कोशिश में जुटा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चंद्रबाबू नायडू
    आंध्र प्रदेश
    विधानसभा चुनाव नतीजे

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    चंद्रबाबू नायडू

    जगन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता रहे मौजूद आंध्र प्रदेश
    आंध्र प्रदेशः जगन रेड्डी की सरकार में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री जगन रेड्डी का साथ छोड़ेंगी बहन शर्मिला, कांग्रेस में होंगी शामिल- रिपोर्ट तेलंगाना
    आंध्र प्रदेश: टायर पंचर होने पर आमने-सामने से भिड़ीं 2 कारें, बच्चे समेत 3 की मौत सड़क दुर्घटना
    कौन हैं वाईएस शर्मिला और उनके शामिल होने से कांग्रेस को आंध्र में क्या फायदा होगा? जगन रेड्डी
    जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया राहुल गांधी

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    राजस्थान में भाजपा की बड़ी जीत, कायम रही सत्ता बदलने की रिवाज राजस्थान
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: कामारेड्डी में भाजपा प्रत्याशी का कमाल, KCR और रेवंत रेड्डी को हराया के चंद्रशेखर राव
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: करीमनगर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बी संजय कुमार कड़े मुकाबले में हारे तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025