NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ

    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 02, 2022, 08:49 am 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव का दोनों उपमुख्यमंत्रियों को ऑफर, कहा- 100 विधायक लाओ, मुख्यमंत्री बन जाओ
    अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्रियों को दिया ऑफर

    समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को अपने साथ विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक को 100 विधायक साथ लाकर मुख्यमंत्री बनने को कहा है। उन्होंने कहा कि 100 विधायक तैयार हैं। आप कभी भी मुख्यमंत्री बन जाना। आइये पूरी खबर जानते हैं।

    अखिलेश ने दिया खुला ऑफर

    सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, "दो डिप्टी CM घूम रहे हैं। आपने देखा होगा कि ये लोग जगह-जगह घूम रहे हैं और हमें अपराधी कहते हैं, जैसे हम माफिया हैं। ये दोनों इस चक्कर में है कि कब मुख्यमंत्री बन जाएं। मैंने पहले भी ऑफर दिया था और फिर से दे रहा हूं। लाओ अपने 100 विधायक, हमारे 100 विधायक तैयार हैं। सरकार बना लो और मुख्यमंत्री बन जाओ। डिप्टी CM में क्या रखा है।"

    हम और इंतजार नहीं करना चाहते- अखिलेश

    अखिलेश ने आगे दावा किया कि एक उपमुख्यमंत्री अपने विभाग में किसी डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कर सकते और दूसरे उपमुख्यमंत्री को ऐसा विभाग दिया गया है, जिसका बजट ही नहीं है। उन्होंने आगे, "हम ऑफर देने आए हैं। हमारे 100 विधायक पूरे आपके साथ हैं। जब चाहो, तब मुख्यमंत्री बन जाओ। हम लोग और इंतजार नहीं करना चाहते।" उन्होने लोगों से उपचुनाव में भाजपा को हराने और सपा उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की।

    मुख्यमंत्री रहते हुए मेरे पास आई थी योगी की फाइल- अखिलेश

    अखिलेश ने कहा कि जब वो मुख्यमंत्री थे, तब उनके पास एक फाइल आई थी, जिसमें योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमे की सिफारिश की गई थी। उन्होंने यह फाइल वापस लौटा दी। समाजवादी लोग बदले की भावना से काम नहीं करते।

    5 दिसंबर को होगा रामपुर में उपचुनाव

    रामपुर में 5 दिसंबर को विधानसभा उपचुनाव होगा और 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। उसी दिन हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि आजम खान को नफरती भाषण देने के मामले में दोषी करार देते हुए अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई थी। 27 अक्टूबर को उनकी सजा हुई और 28 अक्टूबर को उनकी विधायकी चली गई। इसके बाद रामपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ।

    विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दर्ज की थी प्रचंड जीत

    इसी साल मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने राज्य की 403 सीटों में से 273 पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही भाजपा दोबारा सत्ता में लौट आई थी। दूसरी तरफ सपा और उसके सहयोगी मात्र 125 सीट ही जीत पाए, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी लगभग साफ हो गई है और मात्र एक सीट जीत हासिल की। कांग्रेस और अन्य को केवल दो-दो सीटें मिली थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    उपचुनाव
    अखिलेश यादव

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: जानिए पुरुष सिंगल्स के फाइनलिस्ट नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सितसिपास से जुड़े खास आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया ओपन
    अब अमृत उद्यान नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन
    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    सौर मंडल के बाहर पृथ्वी जैसे दो ग्रहों की खोज, खगोलविदों ने बताया रहने योग्य अंतरिक्ष

    योगी आदित्यनाथ

    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    जैकी श्रॉफ ने योगी आदित्यनाथ की सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने की मांग जैकी श्रॉफ
    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला रेप
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे आगरा

    उपचुनाव

    उपचुनाव: मैनपुरी में सपा तो रामपुर में भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर क्या रहा नतीजा? समाजवादी पार्टी
    मैनपुरी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड अंतर से जीतीं, भाजपा उम्मीदवार को हराया उत्तर प्रदेश
    उपचुनाव: पांच राज्यों की एक लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी उत्तर प्रदेश
    विधानसभा उपचुनाव: 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा, शिवसेना, RJD और TRS को मिली 1-1 सीट भाजपा समाचार

    अखिलेश यादव

    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं? राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023