NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र: महायुति में विवाद, अजित पवार खेमे की NCP ने दी गठबंधन छोड़ने की धमकी 
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: महायुति में विवाद, अजित पवार खेमे की NCP ने दी गठबंधन छोड़ने की धमकी 
    विजय शिवतारे को लेकर अजित पवार ने गठबंधन छोड़ने की बात कही है

    महाराष्ट्र: महायुति में विवाद, अजित पवार खेमे की NCP ने दी गठबंधन छोड़ने की धमकी 

    लेखन आबिद खान
    Mar 24, 2024
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP अजित पवार गुट) ने कहा है कि अगर शिवसेना विजय शिवतारे को बर्खास्त नहीं करती है तो अजित गुट गठबंधन से बाहर निकल जाएगा।

    बता दें कि शिवतारे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। इससे पहले अजित ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिवतारे को नियंत्रित करने का आग्रह किया था।

    मामला

    क्या है मामला?

    शिवतारे शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं। वे बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। यह सीट पवार परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती है और बीते कई दशकों से यहां पवार परिवार का कब्जा है।

    NCP में फूट के बाद अजित यहां से अपनी पत्नी सुनेत्रा का मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, NCP शरद पवार गुट की ओर से सुप्रिया सुले मैदान में हैं।

    बयान

    क्या बोली NCP?

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए NCP अजित गुट के प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा, "हम मांग कर रहे हैं कि पिछले हफ्ते उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी के बाद विजय शिवतारे के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। आज उन्होंने फिर हमारे नेता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अब केवल शिवसेना द्वारा उनकी बर्खास्तगी ही हमें शांत करेगी। अन्यथा हम महायुति गठबंधन छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।"

    बयान

    अजित को लगातार घेर रहे हैं शिवतारे

    शिवतारे ने आज अजित को लेकर कहा, "मैं जीतने के लिए लड़ रहा हूं और मेरी लड़ाई पवार के खिलाफ है। मेरे लोगों को परेशान किया जा रहा है। अजित पवार ने बहुत पाप किये हैं।"

    इससे पहले शिवतारे ने कहा था, "सुनेत्रा पवार का बारामती लोकसभा क्षेत्र में क्या योगदान है? वह इतने वर्षों तक कहां थीं? उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। मैं बारामती सीट जीतूंगा और दोनों पवारों को हराऊंगा।"

    विवाद

    अजित और शिवतारे के बीच पुराना है विवाद

    अजित और शिवतारे में दुश्मनी नई नहीं है। दोनों के बीच तल्खी तब बढ़ गई थी, जब 2019 के विधानसभा चुनावों से पहले शिवतारे ने अजित और सुप्रिया पर विवादित टिप्पणी कर दी थी।

    इसके बाद अजित ने शिवतारे को चुनौती देते हुए कहा था कि वो चुनाव जीतकर दिखाए।

    बाद में अजित ने शिवतारे के खिलाफ जमकर प्रचार किया और कांग्रेस के संजय जगताप के लिए वोट मांगे। नतीजा ये हुआ कि शिवतारे चुनाव हार गए।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बारामती पवार परिवार की पारंपरिक सीट है। यहां से सुप्रिया 3, अजित एक और शरद 4 बार सांसद रहे हैं। बारामती लोकसभा क्षेत्र मे 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें बारामती, इंदापुर, भोर, खडकवासला, पुरंदर और दौंड शामिल हैं।

    पिछले लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने यहां 1.5 लाख से भी ज्यादा वोटों से भाजपा की कंचन कुल को हराया था। हालांकि, अब NCP में बंटवारे के बाद सुप्रिया और सुनेत्रा यहां से मैदान में होंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अजित पवार
    शिवसेना समाचार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: भाजपा और राज ठाकरे की MNS के बीच होगा गठबंधन? बातचीत शुरू राज ठाकरे
    मुंबई: छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस पर 3 दिन से हो रही चोरी, शौचालय का सामान गायब मुंबई
    शरद पवार गुट को मिला नया नाम, 'NCP शरद चंद्र पवार' नाम से जानी जाएगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    पेट्रोल-डीजल: 8 फरवरी के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    अजित पवार

    महाराष्ट्र: NCP को बड़ा झटका, कई विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एकनाथ शिंदे बोले- अब ट्रिपल इंजन सरकार महाराष्ट्र
    अजित पवार 2019 में भी NCP को झटका देकर बने थे उपमुख्यमंत्री, जानें क्या हुआ था महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: अजित पवार की बगावत से MVA को एक साल में दूसरी बार कैसे लगा झटका? महाराष्ट्र की राजनीति

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, ब्रेन ट्यूमर निकला महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: MVA में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू, 44 सीटों पर सहमति- रिपोर्ट महाराष्ट्र
    शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद चाहते हैं शिवसेना छोड़ना, भाजपा से नाखुश- सामना महाराष्ट्र
    भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव, एकनाथ शिंदे ने किया ऐलान महाराष्ट्र

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    अजित पवार की बगावत: NCP का क्या होगा और अब शरद पवार के पास क्या विकल्प? शरद पवार
    महाराष्ट्र: NCP ने अजित पवार और 8 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की अजित पवार
    शरद पवार का सतारा में शक्ति प्रदर्शन, बोले- बगावत करने वालों को उनकी सही जगह दिखाऊंगा शरद पवार
    शरद पवार ने बागी सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को NCP से बाहर निकाला महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025