NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही ED
    अगली खबर
    AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही ED
    AP ने ED पर लगाया संजय सिंह की हत्या की साजिश करने का आरोप

    AAP का आरोप, भाजपा के इशारे पर संजय सिंह की हत्या की साजिश रच रही ED

    लेखन महिमा
    Oct 11, 2023
    01:45 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और फिर उनकी रिमांड बढ़ाए जाने पर AAP ने दावा किया कि भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनकी हत्या की साजिश रच रही है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए AAP नेता दिलीप पांडे ने कहा कि मंगलवार को कोर्ट में भाजपा का सच उजागर हो गया।

    बता दें कि मंगलवार को कोर्ट ने सिंह को 13 अक्टूबर तक ED की हिरासत मे भेज दिया था।

    बयान

    AAP ने क्या कहा?

    दिल्ली AAP नेता और तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "कोर्ट में संजय सिंह की पेशी के बाद जो घटनाक्रम हुआ, जो सच वहां उजागर हुआ, उससे भाजपा की घटिया राजनीति, उसके प्रतिशोध की भावना का पर्दाफाश हुआ। भाजपा के इशारे पर सांसद संजय सिंह को मरवाने की साजिश की जा रही है। इस सवाल का जवाब ED और भाजपा दोनों को देना चाहिए।"

    साजिश

    सिंह को 2 बार अज्ञात स्थान पर ले जाने की कोशिश की गई- पांडे

    पांडे ने कहा, "ED की हिरासत में कोर्ट की जानकारी के बिना सिंह को 2 बार अज्ञात स्थान पर ले जाने की कोशिश की गई। सिंह ने इसका विरोध किया, तब ED ने कहा कि ऊपर से आदेश है। ये ऊपर से कौन आदेश दे रहा है, जो नियम-कानूनों से भी ऊपर है। ये नियमों के खिलाफ है कि कोर्ट की जानकारी के बिना और उस व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना कहीं और ले जाएं।"

    आरोप

    पांडे का दावा, संजय सिंह के परिजनों को दी जा रही मानसिक प्रताड़ना

    AAP नेता ने आरोप लगाया कि सिंह के परिजनों को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है।

    उन्होंने कहा, "मिलने का समय 6-7 तय है, लेकिन जब उनके घरवाले उनसे मिलने जाते हैं, तब उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है। ये मानसिक प्रताड़ना का हिस्सा है।"

    हालांकि, कोर्ट ने ED से लिखित में कहा है कि वो कोर्ट की जानकारी के बिना सिंह को कहीं नहीं ले जा सकते हैं और उनके परिजनों को मिलने दिया जाए।

    कोर्ट

    मंगलवार को कोर्ट ने बढ़ाई थी संजय सिंह की हिरासत 

    दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार AAP सांसद संजय सिंह को ED ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 13 अक्टूबर तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है।

    ED ने सिंह की 5 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 3 दिन की रिमांड दी। कोर्ट ने सिंह को पेशी के दौरान मीडिया से बात न करने को कहा है।

    संजय सिंह

    4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए थे संजय सिंह

    शराब नीति से संबंधित मामले में ED ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

    सिंह मामले में गिरफ्तार होने वाले AAP के दूसरे बड़े नेता हैं। मनीष सिसोदिया पहले से जेल में बंद हैं।

    आरोप है कि सिंह ने दिनेश अरोड़ा के जरिए दिल्ली के रेस्तरां व्यापारियों से चुनाव के लिए पार्टी फंड इकट्ठा किया था और इससे कुल 82 लाख रुपये का चंदा AAP को मिला था।

    मामला

    क्या है दिल्ली का शराब नीति मामला?

    दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नई शराब नीति लागू की थी। इसके तहत शराब के ठेकों को निजी हाथों में सौंपा जाना था और 32 जोन में 849 दुकानें खुलनी थीं।

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए CBI जांच की सिफारिश की थी।

    जुलाई, 2022 में सरकार ने इस नीति को रद्द कर दिया था। CBI ने जांच के बाद इस मामले में सिसोदिया समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा समाचार
    संजय सिंह
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली नगर निगम: स्थायी समिति के चुनाव के नतीजे घोषित, AAP और भाजपा 3-3 सीटें जीतीं दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की रैली, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना  दिल्ली सरकार
    अरविंद केजरीवाल को केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अब तक किस-किस पार्टी का समर्थन मिला?  केंद्र सरकार
    AAP को दिल्ली और पंजाब से 50 वर्षों तक नहीं हटा सकती कोई पार्टी- अरविंद केजरीवाल दिल्ली

    भाजपा समाचार

    कर्नाटक: भाजपा का टिकट दिलवाने के बहाने व्यापारी से ठगे 4 करोड़ रुपये, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर्नाटक
    बिहार में नारों का दंगल, भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया 'बेवफा' और 'पलटू कुमार' बिहार
    मणिपुर: भाजपा के 30 विधायक आज पहुंचेंगे दिल्ली, केंद्र से करेंगे हिंसा के समाधान की मांग मणिपुर
    विपक्षी गठबंधन INDIA 14 न्यूज एंकरों का करेगा बहिष्कार, अर्नब-सुधीर जैसे कई बड़े नाम शामिल INDIA

    संजय सिंह

    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    विपक्षी सांसदों के धरने के जबाव में उपवास रखेंगे राज्यसभा उपसभापति, प्रधानमंत्री ने किया समर्थन नरेंद्र मोदी
    कृषि विधेयक: रविशंकर प्रसाद बोले- माफी मांगने पर ही वापस होगा विपक्षी सांसदों का निलंबन वेंकैया नायडू
    हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने गए AAP सांसद संजय सिंह पर फेंकी स्याही आम आदमी पार्टी समाचार

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    छत्तीसगढ़: IAS अधिकारी समेत कारोबारी और कांग्रेस नेता के यहां ED ने मारा छापा छत्तीसगढ़
    ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट ने 'देशहित' में ED निदेशक एसके मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाया सुप्रीम कोर्ट
    नौकरी के बदले जमीन मामला: लालू यादव और उनके परिवार की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त लालू प्रसाद यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025