NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते 'पर्ल' से, आपकी जेब में हो जाएगा फिट
    अगली खबर
    मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते 'पर्ल' से, आपकी जेब में हो जाएगा फिट
    दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता 'पर्ल' आपकी जेब में हो जाएगा फिट

    मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते 'पर्ल' से, आपकी जेब में हो जाएगा फिट

    लेखन अंजली
    Apr 10, 2023
    05:55 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर एक सामान्य कुल्फी की डंडी का आकार 5 इंच से अधिक होता है, लेकिन दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता इससे भी छोटा है।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका चिहुआहुआ नस्ल का कुत्ता 'पर्ल' अब आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे छोटा जीवित कुत्ता है। उसका जन्म 1 सितंबर, 2020 को हुआ था।

    पर्ल इतना छोटा है कि वह आपकी जेब में भी आराम से फिट हो सकता है।

    आइए पर्ल के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

    साइज

    3.59 इंच ऊंचा और लगभग 553 ग्राम का है पर्ल

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 2 वर्षीय पर्ल की ऊंचाई 9.14 सेमी (3.59 इंच) है, जबकि लंबाई में वह 12.7 सेमी (5.0 इंच) है और उसका वजन 553 ग्राम (1.22 पाउंड) है।

    पर्ल साल 2011 में पैदा हुई चिहुआहुआ नस्ल की मिरेकल मिली का रिश्तेदार है, जिसने उससे पहले दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता होने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    साल 2020 में उसका निधन हो गया था।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ट्वीट

    Say hello to the shortest dog in the world, Pearl 🐶 https://t.co/8lVcgmMOXs

    — Guinness World Records (@GWR) April 9, 2023

    बयान

    रिकॉर्ड तोड़ने पर खुश है कुत्ते की मालकिन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि पर्ल मिली की बहनों में से एक की बेटी है।

    पर्ल की मालकिन वेनेसा सेमलर ने गिनीज बुक को बताया कि वह पर्ल को पाकर धन्य है।

    वेनेसा ने आगे कहा, "हमारे अपने रिकॉर्ड को तोड़ने और इस अद्भुत खबर को दुनिया के साथ साझा करने का यह अनूठा अवसर है।"

    टीवी शो

    एक टीवी शो के दौरान दिखाया गया पर्ल

    पर्ल को हाल ही में इटली के शहर मिलान में टीवी शो 'लो शो देई रिकॉर्ड' के एक एपिसोड के दौरान दुनिया को दिखाया गया था। उसे अंडे के आकार की सीट पर मंच पर लाया गया था।

    वेनेसा ने कहा कि उनके पर्ल का स्वभाव बाकी चिहुआहुआ के मुकाबल बहुत शांत है और उनके पास तीन और कुत्ते हैं, लेकिन केवल पर्ल ही बहुत छोटा है।

    अन्य रिकॉर्ड

    दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता है 'बॉबी' 

    अभी कुछ दिन पहले बॉबी नामक कुत्ते ने 'दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ते' का रिकॉर्ड कायम किया था। तब उसकी उम्र 30 साल 266 दिन बताई गई थी।

    बॉबी से पहले यह रिकॉर्ड स्पाइक नामक कुत्ते ने बनाया था, जिसका जन्म नवंबर, 1999 में हुआ था यानी उसकी उम्र 23 साल थी।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, चिहुआहुआ नस्ल का कुत्ता स्पाइक 22.86 सेंटीमीटर का है और उसका वजन 13 पाउंड यानी 5.85 किलोग्राम है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे उम्रदराज कुत्ते 'पैबल्स' की 22 साल की उम्र में मौत अमेरिका
    दुनिया की सबसे लचीली लड़की ने बनाया 30 सेकंड में 11 बार 'रीढ़ मोड़ने' का रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने सोमवार को बताया 'सप्ताह का सबसे खराब दिन' स्वास्थ्य
    पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज पंजाब

    अजब-गजब खबरें

    केरल के इस अनोखे त्योहार में महिला बनते हैं पुरुष, पहचान करना हो जाता है मुश्किल केरल
    मार्केट में आया 'बिरयानी समोसा', सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय  सोशल मीडिया
    जापान: सिगरेट पीने के लिए ऑफिस टाइम में लिए 4,512 ब्रेक, लगा लाखों का जुर्माना  जापान
    निराश महिला कर्मचारी ने किया बॉस से बात करने से इन्कार, रिप्लाई देखकर हुई अचंभित ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025