NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व स्वास्थ्य दिवस: जानिए इस बार की थीम और इसका महत्व 
    अगली खबर
    विश्व स्वास्थ्य दिवस: जानिए इस बार की थीम और इसका महत्व 
    विश्व स्वास्थ्य दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    विश्व स्वास्थ्य दिवस: जानिए इस बार की थीम और इसका महत्व 

    लेखन अंजली
    Apr 07, 2023
    05:00 am

    क्या है खबर?

    वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना साल 1948 में इसी दिन हुई थी। विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने से जुड़ा है।

    हालांकि, क्या आपको पता है कि स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है?

    चलिए आज इस बारे में जानते हैं।

    इतिहास

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना से जुड़ा है।

    संगठन की स्थापना दुनिया को सुरक्षित रखने, कमजोर लोगों की मदद करने, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाने के लिए की गई थी।

    इसके दो साल बाद 7 अप्रैल, 1950 में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया।

    यह WHO की स्थापना का उत्सव मनाने के लिए आयोजित किया गया था और तब से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा।

    महत्व

    विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व

    विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों को शिक्षित करने, स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, नई दवाओं, अनुसंधान और यह सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधाएं हर जगह, हर किसी के लिए सुलभ हों।

    यह दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के लिए सुधार करने की याद दिलाता है।

    यह WHO के लिए प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करने का एक अवसर है।

    थीम

    क्या है इस बार की थीम? 

    WHO की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम "हेल्थ फॉर ऑल" है।

    इस मौके पर WHO वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करने के लिए कई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

    बता दें कि साल 2022 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'आर प्लेनेट, आर हेल्थ' थी, जबकि इस दिवस की थीम साल 2021 में 'बिल्डिंग ए फेरर, हेल्दियर वर्ल्ड' थी।

    तरीका

    कैसे मनाया जाता है यह दिवस?

    इस दिवस पर WHO अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार, अभियान और पैनल चर्चा आयोजित करता है।

    इसी तरह स्कूल और कॉलेजों में भी छात्रों और अभिभावकों को शिक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    इसके अतिरिक्त, विभिन्न NGO अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव सेशन भी आयोजित करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व स्वास्थ्य संगठन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    विश्व स्वास्थ्य संगठन

    दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है? दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना दिल्ली
    ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ मंकीपॉक्स की दवा का ट्रायल, दिसंबर तक आएंगे नतीजे वैक्सीन समाचार
    दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले 50,000 पार, अमेरिका और यूरोप में संक्रमण की रफ्तार घटी अमेरिका

    लाइफस्टाइल

    हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    बालों के लिए लाभदायक है बेबी ऑयल, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे बालों की देखभाल
    घरेलू कीट की समस्याओं से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 प्राकृतिक उपचार  घरेलू नुस्खे
    कई मेकअप उत्पादों का विकल्प बन सकता है कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन, जानिए तरीके  लाइफ हैक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025