Page Loader
महिलाओं को भा रहे 'ब्रोकली फ्रेकल्स', जानिए क्या है यह नया मेकअप ट्रेंड 

महिलाओं को भा रहे 'ब्रोकली फ्रेकल्स', जानिए क्या है यह नया मेकअप ट्रेंड 

लेखन सयाली
Mar 12, 2024
03:00 pm

क्या है खबर?

ब्रोकली पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जिसे लोग वजन घटाने या स्वस्थ रहने के लिए खाते हैं। हालांकि, इन दिनों इस सब्जी का इस्तेमाल मेकअप के लिए भी किया जाने लगा है। आजकल महिलायें ब्रोकली की मदद से चेहरे पर नकली झाइयां बनाती हैं। यह मेकअप हैक सोशल मीडिया पर छा गया है और कई महिलायें इसको बढ़-चढ़कर अपना रही हैं। आइए इस 'ब्रोकली फ्रेकल्स' ट्रेंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

#1

टिक-टॉक पर पसंद किए जा रहा यह विचित्र ट्रेंड

न्यूयॉर्क की रहने वाली पॉलिना रीटमैन टिक-टॉक प्लेटफार्म पर मेकअप से जुड़े वीडियो बनाती हैं। उन्होंने इस विचित्र, लेकिन कारगर 'ब्रोकली फ्रेकल' ट्रेंड को अपनाते हुए वीडियो बनाया था। उनके इस वायरल वीडियो को अब तक करीबन 17 लाख लोगों ने देखा है। उन्होंने अपने चेहरे पर ब्रोजर से नकली झाइयां बनाने के लिए ब्रोकली के टुकड़े का इस्तेमाल किया। इससे उन्हें अच्छे परिणाम मिले तो अन्य महिलाओं ने भी इसे अपनाने में रूचि जताई।

#2

इस तरह मिलेंगी ब्रोकली की मदद से झाइयां 

पॉलिना समेत कई अन्य इन्फ्लुएंसर्स ने ब्रोकली फ्रेकल ट्रेंड को आजमाया है। ब्रोकली से नकली झाइयां बनाने के लिए इसके टुकड़े पर अपना ब्रॉन्जर डालिए और अतिरिक्त उत्पाद को हटाने के लिए हाथों के पिछले हिस्से पर थपथपाइए। अब इसे अपने गालों और नाक पर हल्के से छुआना शुरू कीजिए। ऐसा करने से आपको चेहरे पर नकली झाइयों से निशान मिलेंगे, जो बेहद सुंदर दिखाई देंगे। ब्रोकली में मौजूद छोटे-छोटे दानों से चेहरे पर बिंदियां-सी बन जाती हैं।

#3

चेहरे पर झाइयां क्यों पसंद करती हैं महिलायें?

कुछ महिलाओं के चेहरे और शरीर पर जन्म से ही प्राकृतिक झाइयां होती हैं तो कई नकली झाइयां बनाती हैं। पिछले कुछ सालों से महिलाओं के बीच इनका ट्रेंड बढ़ा है। फ्रेकल्स को अब खूबसूरती का प्रतीक माना जाने लगा है। ये आपके लुक में आकर्षण जोड़ते हैं और एक प्राकृतिक फैशन ऐक्सेसरी के रूप में भी काम करते हैं। महिलाइयें तरह-तरह की तरकीबें इस्तेमाल करके चेहरे पर नकली झाइयां बनाती हैं, जिनमें ब्रोकली ट्रेंड सबसे लोकप्रिय बन गया है।

#4

इन अन्य तरीकों से आप पा सकेंगी नकली झाइयां 

महिलाओं पर इन नकली झाइयों का का बुखार इस कदर चढ़ा है कि वे इन्हें बनाने के नए-नए तरीके तलाशती हैं। आप ब्रोकली के अलावा फ्रेकल्स बनाने के लिए अन्य टिप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक छोटे ब्रश में भूरी लिपस्टिक, ब्रोंजर या हेयर-कलर को लें और गालों पर छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं। इसके अलावा मेहंदी के जरिए भी ये झाइयां बनाई जाने लगी हैं। मेहंदी का कोन लेकर उससे छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं और सूखने के बाद धुल लें।