अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्यों पहनने चाहिए बैंगनी रंग के कपड़े? ये 5 आउटफिट लगेंगे शानदार
क्या है खबर?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में समानता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जाता है। महिलाओं को समर्पित इस दिन पर बैंगनी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।
आज के लेख में हम इस रंग के महत्व पर चर्चा करेंगे और आपको कुछ सुंदर बैंगनी आउटफिट के सुझाव भी देंगे।
बैंगनी रंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंगनी कपड़े पहनने का महत्व
बैंगनी, हरा और सफेद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आधिकारिक रंग हैं। 1908 में ब्रिटेन के महिला सामाजिक और राजनीतिक संघ (WSPU) ने इन रंगों को चुना था, जो महिलाओं के मताधिकार के लिए लड़ा था।
बैंगनी रंग न्याय, गरिमा और महिलाओं की समानता के प्रति वफादारी का प्रतीक होता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोग सम्मान और महिला अधिकारों के प्रति निष्ठा व्यक्त करने के लिए बैंगनी रंग के कपड़े पहनते हैं।
#1
बैंगनी ड्रेस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को जश्न मनाना चाहिए और घूमने जाना चाहिए। ऐसे खास मौके का फायदा उठाते हुए आपको अपनी बैंगनी रंग की सबसे सुंदर ड्रेस पहननी चाहिए।
आप ड्रेस की डिजाइन, लंबाई और बाजू आदि अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। बैंगनी रंग की साटन ड्रेस, बॉडीकोन ड्रेस, फ्रॉक और मक्सी ड्रेस इस अवसर के लिए सबसे अच्छी रहेंगी।
इसके साथ मोतियों वाले जेवर स्टाइल करें और हील वाली सैंडल पहनें।
#2
बैंगनी टॉप के साथ स्कर्ट
अगर आप एक कैजुअल लुक पाना चाह रही हैं तो आप बैंगनी रंग का टॉप पहन सकती हैं। इन दिनों हॉल्टर नेक, बेल स्लीव और कोर्सेट वाले टॉप बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
अपनी पसंद के अनुसार बैंगनी टॉप पहनें और उसके साथ लंबी स्कर्ट स्टाइल करें। आप साटन स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट, फ्लोई स्कर्ट या लेहंगा स्कर्ट में से चुनाव कर सकती हैं।
बैंगनी टॉप के साथ काले, बेज, एमरल्ड हरे या सफेद रंग की स्कर्ट पहनें।
#3
बैंगनी ब्लेजर और पैंट
ऑफिस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जश्न के दौरान आप बैंगनी रंग का ब्लेजर पहन सकती हैं। इसे पहनकर आपको एक औपचारिक लुक मिल जाएगा और आप बेहद सशक्त व आत्मविश्वासी महसूस करेंगी।
इसके साथ बैंगनी या काले रंग की पैंट पहनें, जो हाई वेस्ट और वाइड लेग वाली हो। आप ब्लेजर की जगह पर वेस्ट भी पहन सकती हैं, जो स्लीवलेस होता है।
ब्लेजर के साथ सफेद या बैंगनी रंग का कोर्सेट टॉप बेहद शानदार लगेगा।
#4
बैंगनी साड़ी
अगर आप इस अवसर पर पश्चिमी के बजाय भारतीय लुक अपनाना चाह रही हैं तो बैंगनी रंग की साड़ी से अच्छा कोई परिधान नहीं हो सकता।
इसे पहनकर आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही, साथ ही आपका शाही भी महसूस करेंगी। इन दिनों सिल्क और ऑर्गेंजा कपड़ों से बनने वाली साड़ियां चलन में हैं, जिन्हें आप चुन सकती हैं।
इसके साथ सुंदर जेवर, चूड़ियां और अंगूठी पहनना न भूलें।
आप इन अनोखे तरीकों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना सकती हैं।