Page Loader
क्या हैं सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने के कारण और इससे बचने के उपाय?

क्या हैं सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने के कारण और इससे बचने के उपाय?

Jan 09, 2020
08:39 pm

क्या है खबर?

सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होना आम बात है। अधिक सर्दी में कुछ लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो जाते है और लम्बे समय तक गर्म नहीं होते। इसी कारण रात को समय नींद नहीं आती। लेकिन अधिक समय तक हाथ-पैर ठंडे रहना बीमारी का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको हाथ-पैर ठंडे होने के कारण और इससे बचने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे है। आइए जानें इनके बारे में।

जानकारी

हाथ-पैर ठंडे होने के कारण

हाथ-पैर ठंडे होने के कई कारण हैं। इनमें डाइबिटीज, थायराइड जैसी बीमारियां और आयरन की कमी आदि मुख्य वजहें हो सकती हैं। 1. विटामिन बी 12 शरीर को प्रोटीन देने का काम करता है, लेकिन इसकी कमी होते ही शरीर ठंडा होने लगता है। 2. जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रूकने लगता है तो तापमान कम होने लगता है। 3. बढ़ती उम्र के कारण शरीर में गर्मी कम पैदा होती है और सर्दी अधिक लगने लगती है।

जानकारी

हाथ-पैर गर्म रखने के लिए घरेलू उपाय

1. हाथों और पैरोंं को गर्म करने के लिए जैतून या तिल के तेल से मसाज करें। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और पैर गर्म हो जाएंगे। 2. दालचीनी में विटामिन बी, मैंगनीज और कई पोषक तत्व होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते है। रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में छोटा चम्मच दालचीनी मिलाकर पीने से फायदा मिलेगा। 3. हल्दी वाले दूध में शहद मिलाकर पीने से हाथ-पैर ठंडे होने की समस्या दूर होगी।

खान-पान

अदरक और ग्रीन टी का सेवन

1. एक चम्मच अदरक को दो कप पानी में डालकर उबाल लें। फिर एक चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार सेवन करें। 2. अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबाल लें। इस पानी में अपने पैरों को 15 मिनट तक भिगोकर रखें। 3. ग्रीन टी का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होगी। ग्रीन टी पीने के समय चीनी की जगह शहद का उपयोग करें और दूध न मिलाएं।

एक्सरसाइज

पैरों के लिए एक्सरसाइज

पैरों को गर्म करने रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी हैं। जो इस प्रकार हैं- 1. अपने दोनों पैरों की उंगलियों के बल एक मिनट तक खड़े हों, फिर धीरे से अपनी एड़ियों पर वापस जमीन पर आएं। ऐसा 10 मिनट तक करें। 2. जमीन पर बैठ कर दोनों पैरों को फैला लें और एंटी क्लाॅक वाइज घुमाएं। ऐसा लगभग 15-20 मिनट तक करें। 3. पैरों की उंगलियों से जमीन पर गिरे कपड़े को उठाने की कोशिश करें।