Loading...
फाइबर न मिलने पर आंतों के बैक्टीरिया खाने लगते हैं आंतों की परत, अध्ययन में खुलासा
फाइबर की कमी का आंतों के बैक्टीरिया पर प्रभाव (तस्वीर: पिक्सेल)

फाइबर न मिलने पर आंतों के बैक्टीरिया खाने लगते हैं आंतों की परत, अध्ययन में खुलासा

लेखन सयाली
Nov 16, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

फाइबर पौधों से मिलने वाला एक जरूरी पोषक तत्व है, जो समग्र स्वास्थ्य और बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि आंतों में मौजूद बैक्टीरिया फाइबर न मिलने पर आंतों की सुरक्षा करने वाली परत को खा सकते हैं। इस दौरान वे ऐसे यौगिक भी बना सकते हैं, जो नुकसानदेह हो सकते हैं। इन यौगिकों को बनने से रोकने और आतों की सुरक्षा के लिए डाइट में फाइबर शामिल करना अहम है।

अध्ययन

2 अध्ययनों से सामने आई जानकारी

'लुडविग इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च' की प्रिंसटन शाखा के निदेशक जोशुआ रैबिनोविट्ज और जेना अबूसालिम के नेतृत्व में 2 अध्ययन किए गए।

एक अध्ययन से पता चला कि किस तरह पौधों के फाइबर और कुछ खास प्रोटीन आंत के बैक्टीरिया को इस तरह प्रभावित करते हैं कि वे हानिकारक यौगिकों के बजाय फायदेमंद यौगिकों के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

कुछ न पचने वाले प्रोटीन भी आंत के बैक्टीरिया को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जांच

क्या कहता है पहला अध्ययन?

पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 'फिनोल मेटाबोलाइट्स' नामक पदार्थों के एक समूह की जांच की। ये रसायन तब बनते हैं जब आंत के बैक्टीरिया 2 अमीनो एसिड- टायरोसिन और फेनिलएलनिन का विकास करते हैं।

अध्ययन से पता चला कि पौधों से पाए गए फाइबर और अपचनीय प्रोटीन, दोनों ही फिनोल मेटाबोलाइट्स के संतुलन को टायरोसिन से बने हानिकारक प्रकार से फिनाइलएलनिन से प्राप्त स्वास्थ्यवर्धक प्रकार में बदलते हैं।

ADVERTISEMENT

नतीजे

कैसे काम करते हैं न पचने वाले प्रोटीन

शोधकर्ताओं ने पाया कि न पचने वाले प्रोटीन आंत के माइक्रोबायोम तक पहुंच सकते हैं और बैक्टीरिया के मेटाबॉलिज्म के लिए सामग्री का काम करते हैं।

ऐसा करके, वे यह तय करने में मदद करते हैं कि कौन-से सूक्ष्मजीव पनपेंगे और कौन-से रासायनिक यौगिक बनेंगे।

ये प्रोटीन पौधों के फाइबर के साथ मिलकर आंत के बैक्टीरिया द्वारा पोषक तत्वों को विकसित करने के तरीके को बदलते हैं, जिससे फायदेमंद फिनोल मेटाबोलाइट्स बनते हैं।

ADVERTISEMENT

बैक्टीरिया

आंत के बैक्टीरिया कहां से ला रहे थे मांस?

शोधकर्ता जानना चाहते थे कि आंत के बैक्टीरिया हानिकारक मेटाबोलाइट्स बनाने के लिए कच्चा माल कहां से प्राप्त करते हैं।

इसके लिए उन्होंने प्रोटीनों को स्थिर आइसोटोप्स से चिह्नित किया, जिससे वे यह सटीक रूप से ट्रैक कर सके कि प्रोटीन कहां-कहां गए और चूहों के पाचन तंत्र में उन पर किस तरह की प्रक्रिया हुई।

सामने आया कि आंतों के बैक्टीरिया चूहे की आंतों की परत को खा कर ही हानिकारक फिनोल बना रहे थे।

जानकारी

फाइबर की भूमिका

अध्ययन से पता चला कि फाइबर ने आंत की सुरक्षात्मक म्यूकस की परत के बैक्टीरियल विघटन को रोकने में मदद की, जिससे हानिकारक फिनोल का उत्पादन कम हो गया। यानि, फाइबर का सेवन बढ़ाने से आंत के बैक्टीरिया, आंत की परत नहीं खा रहे थे।

ADVERTISEMENT