NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने संगीत समारोह को मजेदार बनाने के लिए करें ये गतिविधियां, जीवनभर याद रहेगा अनुभव
    अगली खबर
    अपने संगीत समारोह को मजेदार बनाने के लिए करें ये गतिविधियां, जीवनभर याद रहेगा अनुभव

    अपने संगीत समारोह को मजेदार बनाने के लिए करें ये गतिविधियां, जीवनभर याद रहेगा अनुभव

    लेखन सयाली
    Jan 15, 2025
    06:15 am

    क्या है खबर?

    भारतीय शादियों में जयमाल और फेरों से पहले कई रस्में की जाती हैं, जो हिंदू धर्म में अहम होती हैं। इन रस्मों में संगीत का समारोह भी शामिल होता है, जिसके दौरान महिलाएं ढोलक और झांझ लेकर शादी के गीत गाती हैं।

    हालांकि, आज के समय में संगीत समारोह काफी हद तक बदल चुके हैं, जिनमें नांच-गाना और मस्ती करना शामिल होता है।

    आज के शादी के टिप्स में जानिए आप अपने संगीत पर कौन-सी गतिविधियां कर सकते हैं।

    #1

    कोरियोग्राफर की मदद लें

    संगीत का उत्सव बिना डांस किए अधूरा रहता है, क्योंकि इस रस्म का सार ही डांस है। आपको शादी से पहले एक अच्छा कोरियोग्राफर हायर कर लेना चाहिए, जो आपके पूरे परिवार को डांस सिखा सके।

    आप गानों का चयन करने के लिए कोरियोग्राफर की मदद ले सकते हैं। एक पेशेवर कोरियोग्राफर आपके परिवार के उन सदस्यों को भी डांस सिखा देगा, जो ठीक तरह से कमर हिलाना भी नहीं जानते।

    #2

    दोनों परिवारों की डांस प्रतियोगिता करवाएं

    आज कल लड़के वाले और लड़की वाले मिलकर संगीत समारोह में शामिल होते हैं। इसका फायदा उठाते हुए आप दोनों परिवारों के बीच एक डांस प्रतियोगिता करवा सकते हैं।

    दोनों परिवारों के लिए अलग-अलग कोरियोग्राफर हायर करें और उनकी मदद से डांस सीखें। अब संगीत वाले दिन डांस की प्रतियोगिता करवाएं और जीतने वाले परिवार को कोई यादगार तोहफा दें।

    ऐसा करने से दोनों परिवार एक दूसरे के साथ घुल-मिल जाएंगे और मजेदार समय बिता पाएंगे।

    #3

    अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज परफॉरमेंस करें

    संगीत के दौरान कई जोड़े एक साथ डांस करते हैं, तो कई एक-दूसरे के लिए डांस करते हैं। अगर आप भी अपने होने वाले पति या पत्नी को सरप्राइज देने का मौका तलाश रहे थे, तो संगीत का दिन चुनें।

    आप अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज डांस कर सकते हैं और उसके जरिए उन्हें खुश कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस डांस के बारे में आपके पार्टनर को पहले से भनक न लगे, ताकि आपका सरप्राइज सफल हो सके।

    #4

    लाइव बैंड के साथ गाना गाएं

    संगीत के दिन ज्यादातर लोग DJ लगवाते हैं और बॉलीवुड के गीत बजवाते हैं। हालांकि, आप अपने समारोह को यादगार बनाने के लिए लाइव बैंड रखवा सकते हैं।

    इस लाइव बैंड के जरिए आपके संगीत का मजा दोगुना हो जाएगा और आपके सभी मेहमान अपनी फरमाइश के गाने बाजवा सकेंगे।

    अगर आपको गाने का शौक है, तो आप लाइव बैंड के साथ गाने भी गा सकते हैं।

    डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग करने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    शादी के टिप्स

    शादी के दिन दुल्हन बनवा सकती हैं ये 5 हेयर स्टाइल, लगेंगे बेहद खूबसूरत  लाइफस्टाइल
    सर्दियों में बनने वाली हैं दुल्हन? ये फैशन टिप्स अपनाकर कर सकती हैं शीतलहर से बचाव फैशन टिप्स
    शादी में मेहमान बनकर जा रही हैं? सुंदर दिखने के लिए पहनें ये 5 आकर्षक कपड़े फैशन टिप्स
    सर्दियों में होने वाली पार्टियों में शामिल होते वक्त महिलाएं पहनें ये कपड़े, नहीं लगेगी ठंड सर्दियों के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025