धूप के चश्मे खरीदने जा रहे हैं? इस तरह करें ब्रांडेड और सस्ते चश्मों में अंतर
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान धूप के चश्मे आंखों को सूरज की किरणों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही ये गर्मी के कारण होने वाली परेशानी को भी कम करते हैं। हालांकि, बाजार में कई तरह के धूप के चश्मे मिलते हैं, जिनमें से सही चश्मा चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगता है। कई बार लोग सस्ते चश्मों को ब्रांडेड बताकर बेच देते हैं, जो घाटे का सौदा होता है। ऐसे में धूप का चश्मा लेते समय इन बातों का ध्यान रखें।
#1
ब्रांड पर दें ध्यान
अगर आप बाजार से धूप का चश्मा खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले इसके ब्रांड पर ध्यान दें। कई बार सस्ते चश्मों पर नाम तो बड़े-बड़े लिखे होते हैं, लेकिन वे असली नहीं होते। इसलिए, हमेशा अच्छे ब्रांड के स्टोर से ही धूप के चश्मे खरीदें। इसके अलावा बेहतर होगा कि आप ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें, क्योंकि इससे आपको असली और नकली की पहचान करने में काफी परेशानी हो सकती है।
#2
धूप के चश्मे की लें जानकारी
अच्छा होगा कि जब आप धूप के चश्मे खरीदने जाएं तो उससे पहले उसके बारे में थोड़ी जानकारी इकट्ठा कर लें। इससे आपको धूप के चश्मे की जरूरत, इसकी खासियत और किस तरह के चश्मे आपके चेहरे पर अच्छे लगेंगे, इन सब बातों का पाता लग जाएगा। स्टोर पर जा कर इन सभी चीजों को दोबारा से जांचें, ताकि आप गलती से भी नकली चश्मा न खरीद लें। इसके अलावा लोगो और ब्रांडिंग पर भी गौर करें।
#3
अच्छे से पढ़ें धूप के चश्मे पर लिखी जानकारी
अगर आप लक्जरी धूप के चश्मे खरीद रहे हैं तो उस पर दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ना भी जरूरी होता है। आजकल कई धूप के चश्मों पर UV 400 लिखा होता है, जिसका मतलब है कि ये चश्मे 100 फीसदी UV किरणों से बचाते हैं। इसके अलावा कई धूप के चश्मों पर पोलराइज्ड भी लिखा आता है, जो इन्हें काम करने में मदद करता है। इन सभी चीजों को पढ़ने के बाद ही अपना निर्णय लें।
#4
फ्रेम का चयन भी है अहम
जब आप धूप के चश्मे के लिए फ्रेम का चयन करें तो इसके लिए भी अच्छे विकल्पों पर ही ध्यान दें। आजकल बाजार में प्लास्टिक और धातु के फ्रेम के धूप के चश्मे मिलते हैं, जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, प्लास्टिक फ्रेम वाले चश्मे हल्के होते हैं और ये आसानी से टूट भी जाते हैं। आपको ब्रांडेड धूप के चश्मे ही लेने चाहिए, जिनके फ्रेम की गुणवत्ता पर कोई शक नहीं होता और वे लंबे चलते हैं।
#5
महंगे और सस्ते धूप के चश्मों में मुख्य अंतर
अगर आप महंगे और सस्ते धूप के चश्मों में अंतर करना चाहते हैं तो ये चीजें समझें। महंगे चश्मों की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है, जबकि सस्ते चश्मों की गुणवत्ता खराब होती है। महंगे चश्मे पहनने के बाद चेहरे पर काफी अच्छे लगते हैं, वहीं सस्ते चश्मे पहनने पर कम दाम वाले लगते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप थोड़े महंगे और ब्रांडेड धूप के चश्मे खरीदें, जो असली हो और UV किरणों से आपकी आंखों की सुरक्षा करें।