NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कम बजट में बदलना चाहते हैं घर का लुक? गर्मी में इन तरीकों से करें सजावट
    अगली खबर
    कम बजट में बदलना चाहते हैं घर का लुक? गर्मी में इन तरीकों से करें सजावट

    कम बजट में बदलना चाहते हैं घर का लुक? गर्मी में इन तरीकों से करें सजावट

    लेखन सयाली
    Mar 25, 2025
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी आते ही सूरज की किरणें हमारी खिड़कियों पर पड़ने लगती हैं और घर के अंदर का तापमान भी गर्म हो जाता है। यह घर के लुक को बदलने और उसे ठंडा रखने वाली सजावट करने का सही समय है।

    ज्यादातर लोग यह सोचकर घर की सजावट करने से कतराते हैं कि उसमें बहुत खर्चा हो जाएगा। हालांकि, आप कम बजट में भी अपने घर को नया लुक दे सकते हैं।

    इसके लिए ये 5 टिप्स आपके काम आएंगी।

    #1

    दीवारों का रंग बदलने से शुरुआत करें

    दीवारों का रंग घर के लुक को निखारता है और उसमें एक शानदार वाइब जोड़ सकता है। गर्मियों में हल्के रंगों वाला पेंट चुनना चाहिए, ताकि घर अंदर से ठंडा रहे।

    आप घर की दीवारों पर आसमानी नीले, बेज, सफेद और पाउडर पिंक जैसे हल्के रंगों वाला पेंट करवा सकते हैं। इससे आपके घर को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक नया रूप मिलेगा।

    आप बचे हुए पेंट का इस्तेमाल फर्नीचर को नया रूप देने के लिए कर सकते हैं।

    #2

    ढेर सारे पौधे लगाएं

    आपकी दीवार चाहे किसी भी रंग की क्यों न हो, हरियाली इसमें सुंदरता जोड़ ही देती है। पौधे घर में ताजगी और हरियाली जोड़ते हैं, जिससे घर आकर्षक दिखाई देता है।

    आप कम पैसों में जेड, स्नेक प्लांट, पीस लिली या मनी प्लांट जैसे सुंदर पौधे खरीद सकते हैं। आप बड़े पत्तों वाले पौधों को बिस्तर या सोफे के बगल में रख सकते हैं।

    ये सभी पौधे गर्मी के दौरान आपके घर को ठंडा भी रखेंगे।

    #3

    नए फूलदान, सजावट का सामान और फोटो फ्रेम लटकाएं

    घर के लुक को बदलने का सबसे अच्छा तरीका होता है सजावट का नया सामान खरीदना। आप बाजार में मिलने वाले सस्ते फोटो फ्रेम खरीदकर उनमें समुद्र तट, सूरज या पौधों वाली तस्वीरें लगा सकते हैं, जो गर्मी वाली वाइब देती हों।

    इसके अलावा, टेबल या खिड़कियों पर फूलदान रखें और उनमें सूरजमुखी, लिली या गुलाब जैसे सुंदर फूल रखें। आप अपने घर में अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग और क्राफ्ट का सामान भी रख सकते हैं।

    #4

    हल्के रंग वाली चीजों का चुनाव करें 

    गर्मी के मौसम में अपने घर को सजाते समय आपको भूरे, बेज और सफेद जैसे हल्के रंगों वाला फर्नीचर या सामान चुनना चाहिए।

    इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। अपने घर के सोफे या बिस्तर के लिए बेज या सफेद रंग का कपड़ा चुनें।

    आप न्यूट्रल रंग की तकिया रख सकते हैं और मैक्रामे हैंगिंग लगा सकते हैं। भूरे और बेज शेड्स का सजावट का सामान भी घर की शोभा बढ़ाएगा।

    #5

    पुराने सामान का दोबारा इस्तेमाल करें

    घर की सजावट करने का मतलब यह नहीं होता की आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आप घर के पुराने सामान को दोबारा और नए तरीके से इस्तेमाल करके भी लुक को बदल सकते हैं।

    पुराने फर्नीचर और गमलों को नए रंगों में पेंट करके बालकनी की शोभा बढ़ाएं। इसके अलावा, आप घर के फर्नीचर की जगह बदलकर भी एक नया लुक हासिल कर सकते हैं।

    आप घर को कोस्टल वाइब से सजाने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घर की सजावट
    गर्मियों के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    घर की सजावट

    गणेश चतुर्थी: त्योहार के समय इस तरह से सजाएं अपना घर, लगेगा बेहद खूबसूरत गणेश चतुर्थी
    बाथरूम को डिजाइन करते समय इन 5 सामान्य गलतियों से बचें लाइफस्टाइल
    खाने के अलावा नारियल का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल त्वचा की देखभाल
    त्योहारों पर घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके लाइफस्टाइल

    गर्मियों के टिप्स

    गर्मियां आते ही भिनभिनाने लगे हैं मच्छर? घर से भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स  टिप्स
    गर्मी में मेकअप को बहने से रोकने के लिए अपनाए ये टिप्स, पूरे दिन दिखेंगी खूबसूरत  मेकअप टिप्स
    टैनिंग हटाने के लिए कारगर हो सकती हैं किचन में उपलब्ध ये सामग्रियां, जरूर करें इस्तेमाल  त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में ताजगी के लिए बनाएं मिक्स फ्रूट लस्सी, बार-बार पीने का होगा मन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025