Page Loader
गर्मी में अपने घर को कोस्टल वाइब से सजाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स 

गर्मी में अपने घर को कोस्टल वाइब से सजाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स 

लेखन सयाली
Apr 14, 2024
05:31 pm

क्या है खबर?

गर्मी आते ही सूरज की किरणें हमारी खिड़कियों पर पड़ने लगती हैं। यह आपके घर को समुद्री तट जैसा सजाने का अच्छा समय है। इस साल कोस्टल वाइब वाली घर की सजावट लोगों के बीच बेहद मशहूर हो रही है। यह रुझान घर में समुद्र की शांति और खूबसूरती के साथ ट्रॉपिकल छुट्टी का एहसास जोड़ता है। इन आसान टिप्स के जरिए तटीय वाइब्स को अपने घर की सजावट में लाने से आप शांतिपूर्ण महसूस कर सकते हैं।

#1

हल्के रंगों का करें चुनाव 

समुद्र तटों पर आपको नीले और हरे जैसे हल्के रंग दिखाई देंगे। समुद्र जैसी सजावट घर में जोड़ने के लिए बेहद शांतिपूर्ण रंगों का चुनाव करना चाहिए। उन रंगों को चुनने से शुरुआत करें जो आपको समुद्र तट की याद दिलाते हैं जैसे- नीला, रेतीले बेज और सी ग्रीन के टोन्स। आप अपने घर की दीवारों को बेज रंगवाएं और सोफे को हल्के नीले रंग का रखें। आप सजावट के लिए समुद्री रंगों की पेंटिंग और मैक्रामे लगा सकते हैं।

#2

प्रकृति के तत्वों को घर में जोड़ें 

अपने घर की सजावट में ड्रिफ्टवुड और सी-शेल्स जैसे प्राकृतिक तत्वों को जोड़ें। ये न केवल सुंदर दिखते हैं बल्कि समुद्र का कुछ एहसास भी घर में लाते हैं। आप एक कटोरे में सी-शेल रखकर प्रदर्शित कर सकते हैं, दीवार पर ड्रिफ्टवुड लटका सकते हैं और लकड़ी की कुर्सियां रख सकते हैं। इसके अलावा आप गुलदस्ते में ट्रॉपिकल फूल और हरे-भरे पौधे भी लगा सकते हैं। वसंत के मौसम में इस तरह करें अपने घर की सजावट।

#3

पैटर्न्स का करें इस्तेमाल 

किसी भी साधारण सी दीवार में जान झोकने के लिए अलग-अलग पैटर्न का इस्तेमाल किया जा सकता है। पैटर्न्स वाले वॉलपेपर कम पैसे में घर को सजाने के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं। आप कोस्टल वाइब से घर सजाने के लिए सी-शेल, बीच, समुद्र आदि जैसे वॉलपेपर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप घर के कुछ-कुछ कोनों में धारियां, रस्सियां और समुद्री जीवों वाले पैटर्न भी लगा सकते हैं। जानें- कम पैसों में घर को आलीशान दिखने के आसान टिप्स।

#4

आउटडोर ओएसिस बनाएं

आप अपने घर को सजाते वक्त उसमें एक आउटडोर ओएसिस बना सकते हैं। अपनी बालकनी या पैटियो में को समग्र तट की तरह शांत और सुंदर सजाएं। सितारों के नीचे शाम को बैठे के लिए आरामदायक सोफे या कुर्सियां, कुशन और कंबल रखें। एक बढ़िया कोस्टल मूड सेट करने के लिए कुछ हरियाली, लालटेन और फेरी लाइट लगाना न भूलें।

जानकारी

घर में जोड़ें तटीय खुशबू  

अपने घर में तटीय-प्रेरित सुगंध जोड़कर समुद्र तट के वातावरण को पूरा करें। समुद्री नमक, नारियल, या सिट्रस जैसी सुगंध वाली मोमबत्तियां या डिफ्यूजर चुनें। ये खुशबुयें आपको ऐसा महसूस कराएंगी, जैसे आप समुद्री हवा में सांस ले रहे हों।