टैन से छुटकारा पाना चाहते हैं? दाल से बनाएं फेस पैक, जानिए इस्तेमाल का तरीका
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान धूप में अधिक समय बिताने से त्वचा पर टैन पड़ जाता है। इससे त्वचा का रंग असमान हो सकता है और दाग-धब्बे भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, टैन को हटाने के लिए कई उपाय हैं, लेकिन दाल में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को साफ करने और इसे निखारने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि दाल से किस तरह के फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं।
#1
चने की दाल और हल्दी का फेस पैक
सामग्री: 2 चम्मच चने की दाल और एक चम्मच हल्दी पाउडर। फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले चने की दाल को अच्छी तरह पीस लें, फिर पाउडर को एक कटोरी में हल्दी के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 से 30 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: इस फेस पैक के इस्तेमाल से चेहरा साफ और चमकदार नजर आएगा।
#2
मूंग दाल और नींबू का फेस पैक
सामग्री: एक चम्मच मूंग दाल का पाउडर और नींबू का रस (आवश्यकतानुसार)। फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले मूंग दाल का पाउडर और नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक चेहरे की अतिरिक्त गंदगी को साफ करके इसे चमकदार बना सकता है।
#3
अरहर की दाल और गुलाब जल का फेस पैक
सामग्री: एक चम्मच अरहर की दाल का पाउडर और गुलाब जल (आवश्यकतानुसार)। फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले अरहर की दाल का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और जब फेस पैक सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक त्वचा को मुलायम बनाने के साथ-साथ निखार भी सकता है।
#4
उड़द दाल और दूध का फेस पैक
सामग्री: एक चम्मच उड़द दाल का पाउडर और दो चम्मच दूध। फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले उड़द दाल का पाउडर और दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर जब फेस पैक सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक चेहरे की अतिरिक्त गंदगी को साफ कर सकता है।
#5
मूंगफली की दाल का फेस पैक
सामग्री: एक चम्मच मूंगफली की दाल का पाउडर और एक चम्मच शहद। फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका: सबसे पहले मूंगफली की दाल का पाउडर और शहद मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, फिर जब फेस पैक सूख जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह फेस पैक चेहरे की अतिरिक्त गंदगी को साफ कर सकता है।