NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्योहारों से पहले घर पर बनाकर इस्तेमाल करें ये 5 फेस मास्क, त्वचा रहेगी खिली-खिली
    अगली खबर
    त्योहारों से पहले घर पर बनाकर इस्तेमाल करें ये 5 फेस मास्क, त्वचा रहेगी खिली-खिली
    घर पर इन फेस मास्क को बनाकर इस्तेमाल करें

    त्योहारों से पहले घर पर बनाकर इस्तेमाल करें ये 5 फेस मास्क, त्वचा रहेगी खिली-खिली

    लेखन गौसिया
    Oct 13, 2023
    01:07 pm

    क्या है खबर?

    इस महीने नवरात्रि से लेकर दशहरा तक, कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी त्वचा चमकदार और खूबसूरत बनी रहे।

    इसके लिए आपको त्वचा की देखभाल करने की बहुत जरूरत है। चलिए फिर आज हम आपको घर पर 5 फेस मास्क बनाने की प्रक्रिया बताते हैं।

    इन फेस मास्क के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को पोषण मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक बरकरार रहेगी।

    #1

    स्ट्रॉबेरी का फेस मास्क 

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 6 से 10 स्ट्रॉबेरी लें। अब इन्हें एक चम्मच शहद के मिलाकर पीस लें।

    इसके बाद इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

    यह मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाकर आपकी त्वचा को चमकदार बनाएगा।

    त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए घर पर स्ट्रॉबेरी से ये फेस पैक भी बनाए जा सकते हैं।

    #2

    एलोवेरा का फेस मास्क

    इसके लिए सबसे पहले एक बड़ी चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में 2 बड़ी चम्मच दूध की क्रीम और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इसे करीब 20-30 मिनट तक लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    बेहतर परिणाम के लिए इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

    त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा को इन तरीकों से भी इस्तेमाल करें।

    #3

    टमाटर का फेस मास्क

    सबसे पहले एक टमाटर को काटकर उसमें से 2 चम्मच ताजा रस निकाल लें। अब इस रस में 3 चम्मच छाछ डालकर अच्छी तरह मिला लें।

    इसके बाद इस मिश्रण में रुई का एक टुकड़ा डुबोएं और इसकी मदद से मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।

    खूबसूरत त्वचा के लिए आप घर पर टमाटर से ये फेस मास्क भी बना सकते हैं।

    #4

    हल्दी का फेस मास्क

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आधी चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच बेकिंग पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण में 1-2 चम्मच गुलाब जल डालकर इसे अच्छे से मिला लें।

    इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। अब अपनी उंगलियों को गीला करके इससे गोलाकार गति में चेहरे की मालिश करें।

    ऐसा करने से मृत त्वचा को हटाने में मदद मिलेगी, जिससे आपको चमकती त्वचा मिलेगी।

    #5

    ओटमील का फेस मास्क

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच ओटमील और एक चम्मच शहद को 2-3 चम्मच दूध के साथ अच्छे से मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।

    ओटमील में ऐसे कई गुण मौजूद हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे त्योहारों से कुछ दिन पहले से ही लगाना शुरू कर दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    त्वचा की देखभाल

    त्वचा की देखभाल में शिया बटर को करें शामिल, मिलेंगे ये प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    सुबह रोजाना इन 5 बीजों का करें सेवन, मिलेंगे त्वचा संबंधी कई फायदे खान-पान
    मानसून में त्वचा की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, बरकरार रहेगी चेहरे की चमक मानसून
    मानसून में त्वचा के तैलीय प्रभाव को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक टिप्स

    त्यौहार

    सीता नवमी 2023: तिथि, इतिहास, महत्व और त्योहार मनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    बुद्ध पूर्णिमा: त्योहार मनाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 खीर, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका  लाइफस्टाइल
    खर्ची पूजा 2023: जानिए त्रिपुरा के इस त्योहार की तिथि, महत्व और अनुष्ठान  त्रिपुरा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025