NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं पहनें तिरंगे से प्रेरित ये 5 कपड़े, दिखेंगी खूबसूरत
    अगली खबर
    गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं पहनें तिरंगे से प्रेरित ये 5 कपड़े, दिखेंगी खूबसूरत

    गणतंत्र दिवस के मौके पर महिलाएं पहनें तिरंगे से प्रेरित ये 5 कपड़े, दिखेंगी खूबसूरत

    लेखन सयाली
    Jan 18, 2025
    03:11 pm

    क्या है खबर?

    26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जिस दिन हर भारतीय देशभक्ति की भावना में सराबोर दिखाई देता है। साल 1950 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था, जिसके उपलक्ष्य में यह त्योहार मनता है।

    इस दिन कई विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनके दौरान तिरंगा फेहराया जाता है और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है।

    इन कार्यक्रमों में शिरकत देते समय महिलाएं ये 5 तरह के परिधान अपना सकती हैं, जो तिरंगे से प्रेरित हैं।

    #1

    सफेद रंग की चिकनकारी कुर्ती के साथ नारंगी या हरा दुपट्टा

    अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपने परिधान के जरिए तिरंगे के रंगों को प्रदर्शित करना चाहती हैं तो सफेद रंग का लखनवी चिकनकारी सूट या कुर्ती पहनें।

    इस कुर्ती के साथ नारंगी या हरे रंग का दुपट्टा ओढ़ें और लुक को पूरा करें। आप एक रंग के बजाय तीनों रंगों वाला दुपट्टा भी चुन सकती हैं।

    इसके साथ पारंपरिक जूतियां, चूड़ियां और बड़े आकार के ऑक्सीडाइज्ड झुमके स्टाइल करें।

    #2

    नारंगी, सफेद या हरे रंग की शिफॉन वाली साड़ी

    साड़ी भारत का सबसे प्रसिद्ध परिधान है, जो हमेशा फैशन में रहता है। अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर साड़ी पहननी की सोच रही हैं, तो शिफॉन कपड़े से बनी साड़ी चुनें।

    आप नारंगी, हरे या सफेद रंग की शिफॉन वाली साड़ी पहन सकती हैं, जो तिरंगे के रंगों को दर्शाती हो। इसके साथ पैरों में हील वाली सैंडल, कानों में कुंदन वाली बालियां और हाथों में तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां पहनें।

    #3

    तिरंगे के रंगों वाला लेहंगा

    अगर आप गणतंत्र दिवस पर किसी भव्य कारिक्रम में शामिल हो रही हैं तो तिरंगे के रंगों वाला सुंदर-सा लेहंगा पहनना अच्छा रहेगा।

    ऐसा लेहंगा खरीदें, जिसका ब्लाउज सफेद रंग का हो, दुपट्टा नारंगी रंग का हो और स्कर्ट हरे रंग की हो। अपने लुक को निखारने के लिए हल्का मेकअप करें, ऑक्सीडाइज्ड जेवर पहनें और हील वाली सैंडल चुनें।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरुष इस तरह के कपड़े पहन सकते हैं।

    #4

    नीले रंग का अनारकली सूट

    तिरंगे में 3 रंगों के अलावा नीले रंग का अशोक चक्र भी दिखाई देता है, जो हवा, सागर और सच्चाई का प्रतीक होता है।

    अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो नीले रंग का अनारकली सूट चुनें। अपने लुक को पूरा करने के लिए सूट के साथ सफेद रंग की मोजरी और तिरंगे वाली चूड़ियां जरूर पहनें।

    आप इसके साथ बड़े आकार की चांद बालियां भी पहन सकती हैं।

    #5

    तिरंगे के रंगों वाली इंडो-वेस्टर्न ड्रेस

    अगर आप गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न ड्रेस चुनने पर विचार करें। ऐसी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस चुनें, जिसमें तिरंगे के तीनों रंग शामिल हों।

    आप हरे रंग की धोती पहन सकती हैं और उसके ऊपर सफेद रंग का क्रॉप टॉप और नारंगी रंग का श्रग स्टाइल कर सकती हैं।

    इसके साथ पारंपरिक ऑक्सीडाइज्ड जेवर पहनें और हील वाली सैंडल चुनें।

    गणतंत्र दिवस पर देश को बेहतर बनाने के लिए आप ये पहल कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणतंत्र दिवस
    फैशन टिप्स
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए अब ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट, जानें तरीका कर्तव्य पथ
    फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा; सैन्य-औद्योगिक रोडमैप पर फोकस, कैसा रहेगा दौरा?  फ्रांस
    गणतंत्र दिवस पर आजमाएं तिरंगा थीम पर बने ये व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    गणतंत्र दिवस के लंबे सप्ताहांत पर बड़े शहरों के निवासी इन नजदीकी जगहों की करें यात्रा पर्यटन

    फैशन टिप्स

    भारतीय महिलाओं के लिए पारंपरिक तरीके से पगड़ी बांधने के 5 सरल टिप्स लाइफस्टाइल
    शाम के समय रोजाना पहनने के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ऐसे कपड़े महिलाओं के लिए टिप्स
    बैचलर पार्टी के लिए महिलाएं ऐसे करें परिधान को स्टाइल  लाइफस्टाइल
    महिलाएं अंगरखा परिधान को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान लाइफस्टाइल

    त्यौहार

    गुरु पर्व पर लंगर का आयोजन कर रहे हैं? प्रसाद के लिए बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन खान-पान
    दुनियाभर में अलग-अलग परंपराओं से मनाया जाता है नए साल का जश्न, यहां जानें  नया साल मुबारक हो
    नए साल के मौके पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष पहन सकते हैं ऐसे कपड़े  नया साल मुबारक हो
    क्रिसमस से जुड़ी 5 सबसे विचित्र परंपराएं, जिन्हें जानकार नहीं रुकेगी आपकी हंसी क्रिसमस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025