NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है आम का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है आम का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं
    आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदायक

    स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है आम का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Mar 30, 2022
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों के फलों की बात हो और आम का जिक्र न हो यह कैसे संभव है क्योंकि आम से ही इस मौसम की शोभा बढ़ती है।

    स्वादिष्ट और पोषक गुणों से भरपूर आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए परेशानी बन सकता है? शायद नहीं।

    आइए आज हम आपको बताते हैं कि आम के अधिक सेवन के कारण आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    हो सकता है डायरिया

    आम में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और जब आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फाइबर भी ज्यादा हो जाता है, जिसके कारण आपको डायरिया की समस्या या फिर कई तरह अन्य पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वैसे पाचन संबंधित समस्याएं किसी और वजह से भी हो सकती हैं, इसलिए ऐसा कुछ होने पर डॉक्टरी जांच को प्राथमिकता दें। वहीं, डाइट में सीमित मात्रा में आम को शामिल करें।

    #2

    मधुमेह होने का रहता है खतरा

    आम में प्राकृतिक रूप से हाई कैलोरी मौजूद होती है, इसलिए अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है।

    इसके परिणामस्वरूप इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है। यह बदलाव मधुमेह का खतरा उत्पन्न कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है।

    इसलिए यही बेहतर होगा कि आम का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

    #3

    बढ़ सकता है वजन

    आम का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद हाई कैलोरी है।

    बढ़ते वजन को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें।

    वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    #4

    हो सकती है मुंहासों की समस्या

    आम के अधिक सेवन से मुंहासें की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि आम एक हाई कैलोरी फल है।

    ऐसे में अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो कैलोरी की अधिकता के कारण शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे मुंहासें की समस्या हो सकती है।

    इसलिए भूल से आम का अधिक सेवन न करें। बेहतर होगा कि रोजाना सिर्फ एक आम का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या मस्क-ट्रंप विवाद से खतरे में पड़ सकता है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन? एलन मस्क
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग प्रमुख हवाई अड्डे से गिरफ्तार, 3 अन्य हिरासत में बेंगलुरु
    ट्रंप-मस्क विवाद से खतरे में स्पेस-X के अरबों डॉलर के अनुबंध, नासा को क्या है खतरा? डोनाल्ड ट्रंप
    मस्क ने ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग की, कहा- उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है एलन मस्क

    स्वास्थ्य

    इस राज्य में मेडिकल स्टाफ के 6,114 पदों पर भर्तियां निकली, ऐसे करें आवेदन पश्चिम बंगाल
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है हल्दी का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल
    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है सिंहपर्णी, ये हैं इसके फायदे लाइफस्टाइल
    कहीं मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं आप? इन शारीरिक संकेतों से लगाएं पता लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    एलर्जिक राइनाइटिस के जोखिम कम करने में सहायक हैं ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास योग
    शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मिलते हैं ये शुरूआती संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी स्वास्थ्य
    बैटल रोप एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, लग सकती है चोट फिटनेस टिप्स
    घर में भी बनाए जा सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट वेफल्स, जानिए इनकी आसान रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025