Loading...
टोफू बनाम पनीर: प्रोटीन के लिए इनमें से कौन-सा खाद्य पदार्थ है बेहतर विकल्प?
प्रोटीन के लिए पनीर बनाम टोफू

टोफू बनाम पनीर: प्रोटीन के लिए इनमें से कौन-सा खाद्य पदार्थ है बेहतर विकल्प?

लेखन सयाली
Aug 08, 2026
05:10 pm

क्या है खबर?

पनीर और टोफू, दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं, लेकिन ये दोनों ही अलग-अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं। आमतौर पर लोग प्रोटीन के लिए पनीर का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं, वहीं वीगन डाइट लेने वाले लोग सोया से बने टोफू का सेवन करते हैं। आइए आज हम आपको पनीर और टोफू में अंतर बताकर यह बताते हैं कि प्रोटीन के लिए इनमें से क्या बेहतर विकल्प है।

#1

पनीर क्या है और कैसे बनाया जाता है?

पनीर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो दूध से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए गर्म दूध में नींबू का रस मिलाकर उसे फटने दिया जाता है, फिर इसे छानकर इसका पानी निकाल दिया जाता है।

पनीर का उपयोग कई व्यंजनों में किया जा सकता है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन-B12 भी होते हैं।

हालांकि, यह गाय के दूध से बनने के कारण वीगन डाइट वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

#2

टोफू क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है?

टोफू सोयाबीन से बनने वाला एक पौधों से प्राप्त प्रोटीन है। इसे बनाने के लिए सोयाबीन के दूध को मैग्नीशियम क्लोराइड से मिलाया जाता है और जमने दिया जाता है।

फिर इसे दबाकर इसका पानी निकाल दिया जाता है। टोफू में सोया प्रोटीन होता है, जो शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।

यह कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है और इसमें कम चर्बी होती है।

ADVERTISEMENT

#3

पनीर और टोफू में पोषक तत्वों की तुलना

पनीर और टोफू में पोषक तत्वों की तुलना करने पर पता चलता है कि पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जबकि टोफू में कम मात्रा में प्रोटीन होता है।

इसके अलावा पनीर में कैल्शियम, आयरन और विटामिन-B12 की मात्रा भी ज्यादा होती है।

दूसरी ओर टोफू में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा पनीर से कम होती है, लेकिन इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में प्रोटीन के अवशोषण को बेहतर बना सकता है।

ADVERTISEMENT

#4

टोफू और पनीर में से क्या है प्रोटीन के लिए बेहतर विकल्प?

प्रोटीन की बात करें तो दोनों ही उत्पाद अपने-अपने पोषक तत्वों की वजह से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। हालांकि, अगर आप वीगन हैं तो प्रोटीन के लिए टोफू आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

वहीं, अगर आप वीगन नहीं हैं तो आप पनीर को प्रोटीन के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में प्रोटीन के अन्य स्रोत भी शामिल कर सकते हैं, जैसे दालें, सोयाबीन और क्विनोआ आदि।

ADVERTISEMENT