LOADING...
अपनी साधारण हुडी को स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा आकर्षक लुक
बोरिंग हुडी स्टाइल करने के सुझाव

अपनी साधारण हुडी को स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, मिलेगा आकर्षक लुक

लेखन सयाली
Feb 03, 2026
05:03 pm

क्या है खबर?

आजकल फैशन की दुनिया में हुडी का बहुत चलन है। ये न केवल ठंड से बचाती हैं, बल्कि हर किसी को स्टाइलिश लुक भी देती हैं। हालांकि, एक ही जैसी हुडी बार-बार पहनने से लुक उबाऊ लगने लगता है। ऐसे में आप कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी साधारण हुडी को नया और आकर्षक बना सकते हैं। आज के फैशन टिप्स में जानिए आप साधारण हुडी को किन-किन तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं।

#1

प्रिंटेड या डिजाइनर हुडी चुनें

अगर आपकी हुडी सादे रंग की है तो उसे प्रिंटेड या डिजाइन हुडी से बदल लें। आप फूलों के प्रिंट, ज्यामितीय आकार या कोई अनोखी डिजाइन वाली हुडी पहनकर नया लुक पा सकते हैं। अपनी पुरानी हुडी पर ही कढ़ाई करवा कर आकर्षक डिजाइन बनवा लें, जिससे वह नई सी बन जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग रंगों के संयोजन वाली हुडी भी आपको बहुत हैंडसम लुक दे सकती हैं। हुडी का साइज भी काफी मायने रखता है।

#2

सही एक्सेसरीज पहनें

अपनी साधारण हुडी को स्टाइलिश बनाने के लिए आप एक्सेसरीज का भी सहारा ले सकते हैं। हुडी के ऊपर एक सुंदर-सा स्कार्फ ओढ़ लें, टोपी पहन लें या हेड बैंड लगा लें। इससे आप कूल दिखेंगे और हुडी भी ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगी। आप चाहें तो हल्के गहनों का भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि कान की छोटी बाली, घड़ी या फिर एक पतली चेन आदि। सही एक्सेसरीज के साथ आपकी हुडी भी नई लगने लगेगी।

Advertisement

#3

वाइड लेग जींस के साथ पेयर करें

हुडी के साथ वाइड लेग जींस या पैंट पहनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप अपनी हुडी को रोजमर्रा का लुक देना चाहती हैं तो उसे फटी जींस या स्लिम फिटेड पैंट के साथ पहनें। वहीं ज्यादा खास मौकों के लिए इसके साथ वाइड लेग जींस या लिनन पैंट का ही मेल बैठाएं। इससे एक ओवरसाइज्ड और कूल लुक मिल जाएगा, जिसमें आप वाकई हैंडसम और अलग दिखाई देंगे।

Advertisement

#4

सही जूतों का चयन करें

फुटवियर का चयन करते समय ध्यान रखें कि वे आपके पूरे लुक के साथ अच्छे लगें। अगर आपकी हुडी ढीली है तो स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं अगर आप टाइट फिटिंग वाली हुडी पहन रहे हैं तो थोड़ी हील वाले चेल्सी बूट या बड़े जूते पहन लें। सही फुटवियर आपके लुक को और भी खास बनाएंगे और आप स्टाइलिश भी दिखेंगे। इसके अलावा मौसम के हिसाब से फुटवियर चुनना भी समझदारी भरा निर्णय होगा।

Advertisement