NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घर पर मजेदार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
    अगली खबर
    घर पर मजेदार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    घर पर मजेदार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

    लेखन अंजली
    Dec 08, 2023
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे हैं और यकीनन इसके लिए आप कई तैयारियां कर रहे होंगे।

    इस दौरान अगर आप घर पर पार्टी आयोजित करने का सोच रहे हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसके जरिए आप अपने खास लोगों के साथ त्योहार का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।

    आइए आज हम आपको 5 तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी क्रिसमस पार्टी को सुरक्षित और बहुत ही मजेदार बना सकते हैं।

    #1

    सबसे पहले तैयार करें बजट 

    सबसे पहले एक बजट तैयार करें, जिससे आपके लिए प्राथमिकताएं निर्धारित करना आसान हो जाए और आप फिजूल के खर्च से बच सकें।

    आपके द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले मेहमानों की संख्या के अनुसार सजावट, गिफ्ट, खान-पान और गेम्स के लिए एक निश्चित राशि निर्धारित करें।

    घर की सजावट के लिए ऐसे सामानों में निवेश करें, जो लंबे समय तक चलने वाले हों और भविष्य में आपकी अन्य पार्टियों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकें।

    #2

    मेहमानों की लिस्ट बनाएं 

    बजट के बाद एक लिस्ट उन लोगों की बनाएं, जिन्हें आप अपनी क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बनाना चाहते हैं और देखें कि यह आपके बजट में फिट बैठता है या नहीं।

    अगर आप भीड़ नहीं चाहते हैं तो परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करें।

    पार्टी से एक हफ्ते पहले डिजिटल आमंत्रण भेजें ताकि गणना की जा सके। इसके अलावा फोन कॉल करके भी पार्टी का बताएं।

    #3

    घर की सजावट करें 

    हर पार्टी सजावट के बिना अधूरी है, इसलिए इस पर भी ध्यान दें।

    इसके लिए आप घर की बाहरी दीवारों और बालकनी की रेलिंग को फेयरी लाइट्स से सजा सकते हैं। इसके अलावा गार्डन को भी लाइट्स और डिजाइनर लैंप से सजा सकते हैं।

    घर के अंदरूनी हिस्सों को गुब्बारों और क्रिसमस बैनर से सजा सकते हैं। साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाकर लिविंग रूम के एक कोने में रखें।

    #4

    स्वादिष्ट स्नैक्स और ड्रिंक्स की करें व्यवस्था 

    पार्टी में स्नैक्स और ड्रिंक्स का अपना एक अलग महत्व होता है, इसलिए इनकी व्यवस्था के बिना पार्टी अधूरी ही लगती है।

    इसके लिए घर के एक कोने में 1 या 2 टेबल लगाकर कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स और मॉकटेल ड्रिंक्स रखें, ताकि मेहमान खुद से लेकर इन चीजों का जायका ले सकें।

    आप चाहें तो कुकीज या इंडियन स्नैक्स आदि से पार्टी का मजा दोगुना कर सकते हैं।

    #5

    गेम्स और म्यूजिक से आएगा मजा 

    क्रिसमस पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप कुछ मनोरंजन का इंतजाम भी कर सकते हैं।

    इसके लिए आप तरह-तरह की गेम्स रख सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि गेम्स के नियम इतने सरल होने चाहिए कि हर कोई उनका पालन कर सके और खेल सके।

    इसके अतिरिक्त पार्टी के लिए एक प्लेलिस्ट तैयार करें, जिसमें बेहतरीन गानों का मिश्रण हो। बॉलीवुड के कुछ हिट गानों को शामिल करना ना भूलें क्योंकि उन्हीं से पार्टी का माहौल बनेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    क्रिसमस

    असम पुलिस ने हिंदुओं को क्रिसमस मनाने से रोकने वाले 6 किशोरों को हिरासत में लिया हरियाणा
    क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए इन 5 जगहों का करें रुख नया साल मुबारक हो
    वायरल वीडियो: कुत्ते पर भी चढ़ा क्रिसमस फीवर, सेंटा क्लॉज के साथ की पैराग्लाइडिंग इंस्टाग्राम
    क्रिसमस के दौरान घर पर बनाकर खाए जा सकते हैं ये केक, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    कार्बन उत्सर्जन: 1 प्रतिशत अमीरों की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत गरीबों से अधिक कार्बन उत्सर्जन
    त्वचा की देखभाल के लिए इन उत्पादों को नारियल तेल से बदलें, मिलेंगे अद्भुत फायदे त्वचा की देखभाल
    सर्फिंग का आनंद लेना चाहते हैं? भारत की इन 5 जगहों की करें सैर एडवेंचर
    जन्मदिन विशेष: कार्तिक आर्यन के सबसे फिट ऑनस्क्रीन लुक कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025