NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए टाइम आउट ने निकाली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची 
    अगली खबर
    खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए टाइम आउट ने निकाली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची 

    खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए टाइम आउट ने निकाली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची 

    लेखन सयाली
    May 31, 2024
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    वैश्विक मीडिया संगठन टाइम आउट ने खान-पान के शौकीनों के लिए दुनिया के शीर्ष 20 शहरों की अपनी नवीनतम रैंकिंग जारी की है।

    यह सूची दुनियाभर के हजारों लोगों के सर्वेक्षणों के आधार पर तैयार की गई थी, जिसमें भोजन की गुणवत्ता और कीमत पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

    टाइम आउट के यात्रा संपादक ग्रेस बियर्ड ने यात्रा के दौरान भोजन के महत्व पर जोर दिया।

    आइए इस सूची में शामिल होने वाले शहरों के बारे में जानते हैं।

    सर्वश्रेष्ठ

    इटली के नेपल्स शहर ने हासिल किया सूची में पहला स्थान

    पिज्जा के लिए मशहूर इटली के शहर नेपल्स ने रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया, जहां के स्पेनिश क्वार्टर में स्थित सैंटा माराडोना पिज्जेरिया बेहद मशहूर है।

    इस पिज्जेरिया के मालिक एंड्रिया विवियानी ने बताया कि नेपल्स केवल बढ़िया स्वाद ही नहीं, बल्कि आपको यादगार अनुभव भी प्रदान करता है।

    दक्षिण अफ्रीका का जोहान्सबर्ग ने इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा। थांडो मोलेकेटी-विलियम्स नामक लेखक के मुताबिक, यहां के कोटा-सैंडविच और बन्नी-चाउ का स्वाद मुंह में पानी लाता है।

    शीर्ष 5

    शीर्ष 5 में शामिल हैं लीमा, हो-ची-मिन्ह सिटी और बीजिंग 

    पेरू के शहर लीमा ने अपने सेविचे और अरोज कॉन पोलो नामक मशहूर व्यंजनों के जरिए तीसरा स्थान हासिल किया।

    वहीं वियतनाम की हो-ची-मिन्ह सिटी चौथे स्थान पर रही। यहां के गर्माहट भरे नूडल सूप 'फो' को एक अवश्य खाने योग्य व्यंजन के रूप में रेखांकित किया गया।

    इसके अलावा चीन के बीजिंग ने 5वां स्थान हासिल किया, जबकि थाईलैंड का बैंकॉक छठे स्थान पर रहा। टाइम आउट ने यहां के ले डू रेस्तरां की जम के तारीफ की।

    शेष 10

    इस सूची में शामिल रहे इन 10 शहरों के नाम

    शीर्ष 10 में शेष शहरों में 7वें स्थान पर मलेशिया का कुआलालंपुर और 8वें स्थान पर भारत का मुंबई शामिल है। दुबई ने 9वां स्थान हासिल किया, जबकि पोर्टलैंड शीर्ष 10 में शामिल रहा।

    बियर्ड के अनुसार, सूची के सभी शहर या तो पाक कला के पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहे हैं या इस समय विशेष रूप से गुलजार हैं।

    UK में स्थित शहर लिवरपूल 11वें स्थान पर रहते हुए शीर्ष 10 में अपनी जगह न बना सका।

    मुंबई

    खाने के शौकीनों के लिए सबसे अच्छे शहरों में 8वें नंबर पर रहा मुंबई 

    भारत का सबसे जीवंत शहर मुंबई अपने स्ट्रीट फूड के लिए बेहद मशहूर है। यहां के लोगों को तीखे स्वाद वाला खाना बेहद पसंद होता है, जिनमें वडा-पाव सबका पसंदीदा बना हुआ है।

    नरम पाव और तीखी चटनी के साथ परोसी जाने वाली यह कुरकुरी आलू पैटी मुंबई के खान-पान का प्रतीक है।

    बता दें कि वड़ा पाव ने टेस्ट एटलस के दुनियाभर के शीर्ष 20 सर्वश्रेष्ठ सैंडविच में एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है।

    शेष 20

    शीर्ष 20 में शामिल हैं ये शहर

    टाइम आउट की इस सूची में कोलंबिया के मेडेलिन को 12वां और स्पेन के सेविला को 13वां स्थान मिला।

    वहीं 14वे स्थान पर पुर्तगाल का पोर्टो, 15वे पर मोरक्को का माराकेच, 16वे पर फ्रांस का ल्योन और 17वे पर ऑस्ट्रेलिया का सिडनी शामिल था।

    अंत के 3 स्थानों पर कनाडा के मॉट्रियल, जापान के ओसाका और डेनमार्क के कोपेनहेगन का नाम शुमार था। इन सभी शहरों का भोजन आपके मन को तृप्त करके आपको एक यादगार स्वाद प्रदान करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    इटली
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    खान-पान

    बच्चों के ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं ये 5 उच्च फाइबर व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
    कच्चा आम बनाम पका आम: स्वास्थ्य के लिए क्या है बेहतर? लाइफस्टाइल
    बची खिचड़ी को फेंके नहीं, बल्कि इससे बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन; आसान है रेसिपी लाइफस्टाइल
    गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, बेहद आसान है रेसिपी रेसिपी

    इटली

    FIFA विश्व कप के लिए कतर जा रहे हैं? इन जगहों का भी जरूर करें रुख फीफा विश्व कप
    इटली: रोम के कैफे में गोलीबारी, प्रधानमंत्री की दोस्त समेत तीन महिलाओं की मौत गोलीबारी की घटना
    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 4 मई के लिए जारी हुए तेल के ताजा भाव, कहां कितने बदले? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 मई के लिए जारी हुए तेल के ताजा भाव, यहां देखें पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 7 मई के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए आपके शहर का हाल  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: क्या बदली हैं 8 मई को ईंधन की कीमतें? यहां देखें  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025