LOADING...
भारतीय व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं ये अनोखी हरी पत्तेदार सब्जियां, देंगी कई पोषक लाभ
अनोखी हरी पत्तेदार सब्जियां

भारतीय व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं ये अनोखी हरी पत्तेदार सब्जियां, देंगी कई पोषक लाभ

लेखन सयाली
Mar 03, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। आमतौर पर पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियां तो सभी खाते हैं। हालांकि, भारत में कुछ खास और कम जानी-पहचानी हरी पत्तेदार सब्जियां भी हैं, जिनका स्वाद और पोषण गुण बहुत अनोखे होते हैं। आइए इन अनोखी पत्तेदार सब्जियों के बारे में जानें, जिन्हें आप अपने खान-पान में शामिल कर सकते हैं और नए-नए व्यंजन बना सकते हैं। ये आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करेंगी।

#1

पोई

पोई गोवा और महाराष्ट्र में उगाई जाने वाली एक खास पत्तेदार सब्जी है, जिसे मालाबार पालक भी कहा जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। पोई को आप सूप, सब्जी या रायता में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-A, विटामिन-C और आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और त्वचा भी निखर जाती है।

#2

बथुआ

बथुआ एक महत्वपूर्ण हरी पत्तेदार सब्जी है, जो खासतौर पर सर्दियों में मिलती है। इसका उपयोग आप पराठे, रायता या खीर बनाने में कर सकते हैं। बथुए में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-C और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है और त्वचा भी निखरती है। बथुए का नियमित सेवन करने से आपकी शरीर की सुरक्षा क्षमता बढ़ती है और गर्मी भी मिल सकती है।

Advertisement

#3

केल

केल में अन्य पत्तेदार सब्जियों की तुलना में अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं, इसलिए इसका सेवन शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने और अलग-अलग तरह की शारीरिक सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। यहीं नहीं, केल में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कार्डियोप्रोटेक्टिव और हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रभाव मौजूद होता हैं, जो हृदय और लीवर को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए केल को डाइट में जरूर शामिल करें।

Advertisement

#4

बोक चोय

बोक चोय एक अनोखी हरी पत्तेदार सब्जी है, जो आम तौर पर विदेश से आती है। हालांकि, यह सब्जी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी उगाई जाती है। बोक चोय पोषक तत्वों से भरपूर और कम कैलोरी वाली सब्जी है। इसमें विटामिन-A, C और K के साथ-साथ कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं, ब्लड प्रेशर कम होता है और पाचन दुरुस्त होता है।

Advertisement