NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पतझड़ के मौसम में इन 5 मेकअप ट्रेंड का रहेगा चलन, आप भी आजमाकर दिखेंगी खूबसूरत
    अगली खबर
    पतझड़ के मौसम में इन 5 मेकअप ट्रेंड का रहेगा चलन, आप भी आजमाकर दिखेंगी खूबसूरत

    पतझड़ के मौसम में इन 5 मेकअप ट्रेंड का रहेगा चलन, आप भी आजमाकर दिखेंगी खूबसूरत

    लेखन सयाली
    Oct 11, 2024
    02:21 pm

    क्या है खबर?

    मानसून के खत्म होने के साथ ही पतझड़ के मौसम का आगमन हो गया है। इस मौसम में पेड़ों की पत्तियां सूखकर भूरी हो जाती हैं और झड़ने लगती हैं।

    पतझड़ के दौरान हल्के रंगों के बजाय नारंगी, मैरून और लाल जैसे गाढ़े रंगों का चलन रहता है। इन आकर्षक रंगों का प्रभाव न सिर्फ कपड़ों, बल्कि महिलाओं के मेकअप पर भी पड़ता है।

    इस मौसम में खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें इन 5 मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं।

    #1

    बॉयफ्रेंड ब्लश

    पिछले कुछ सालों से ब्लश लगाने का चलन वापस प्रचिलित हो गया है। हालांकि, हर साल इस उत्पाद को इस्तेमाल करने का एक नया तरीका वायरल हो जाता है।

    इस साल पतझड़ के मौसम में बॉयफ्रेंड ब्लश ट्रेंड महिलाओं के बीच छा गया है। इस ट्रेंड में अपने पसंदीदा रंग का ब्लश लेकर उसे अपने गालों पर लगाएं और होंठों के पास तक फैला दें।

    इससे आपको ऐसा लुक मिलेगा, मानों आपके गाल शर्म से लाल हुए हों।

    #2

    चमकदार मेकअप

    आम तौर पर पतझड़ के मौसम में महिलायें मैट फिनिश वाला मेकअप करती हैं। हालांकि, इस साल इस मौसम में चमकदार फिनिश वाला मेकअप ट्रेंड में रहने वाला है।

    इसके लिए आप एक ग्लॉसी बनावट वाला फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं, क्रीम ब्लश लगा सकती हैं और हाइलाइटर का प्रयोग कर सकती हैं।

    साथ ही अपने होंठों को चमकीला बनाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।

    इस साल पतझड़ के मौसम में इन रंगों वाले कपड़ों का चलन रहेगा।

    #3

    मैरून लिपस्टिक

    पतझड़ के मौसम से हल्की-हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है और सुहानी हवाएं चलने लगती हैं। यह अपने मेकअप लुक में मैरून रंग की लिपस्टिक जोड़ने का सबसे अच्छा समय है।

    यह रंग पतझड़ के मौसम का प्रतीक है और यह आराम, जुनून और एलिगेंस को दर्शाता है। आप अपने होंठों पर मैरून रंग की लिपस्टिक लगाएं और गालों पर पीच रंग का ब्लश इस्तेमाल करें।

    साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए आखों में काजल लगाएं।

    #4

    रंग-बिरंगी पलकें

    आपने अपनी पलकों को लंबा करने के लिए काले रंग के मस्कारे का इस्तेमाल तो बहुत किया होगा। हालांकि, इस बार पतझड़ के मौसम के दौरान रंग-बिरंगे मस्कारे पसंद किए जा रहे हैं।

    आप अपनी पलकों को रंगीन बनाने के लिए नीले, हरे, लाल, बैंगनी या नारंगी रंग का मस्कारा लगा सकती हैं। इनके जरिए आपको कम मेहनत के साथ ही एक आकर्षक और अलग लुक मिल जाएगा।

    इस ट्रेंड के साथ किसी न्यूड रंग की ही लिपस्टिक लगाएं।

    #5

    एस्प्रेसो मेकअप

    पतझड़ के मौसम में आपको आपने आस-पास भूरे रंग के अलग-अलग शेड दिखाई दे जाएंगे। इन रंगों को मेकअप में शामिल करने के लिए एस्प्रेसो मेकअप रुझान अपनाएं।

    इसके लिए सबसे पहले मैट फिनिश वाला फाउंडेशन लगाएं और पीच रंग का ब्लश इस्तेमाल करें। अब अपनी आखों पर भूरे, पीच और काले रंग का आई शैडो लगाएं और काजल भी उपयोग करें।

    आप आपने होंठों पर भूरे, मैरून या बरगंडी रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मेकअप टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    मेकअप टिप्स

    लिपस्टिक को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स, जरूर मिलेगा लाभ लाइफस्टाइल
    जेल आईलाइनर लगाते समय अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा परफेक्ट लुक लाइफस्टाइल
    कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपनाएं ये मेकअप टिप्स, मिलेगा नेचुरल और आकर्षक लुक टिप्स
    कई मेकअप उत्पादों का विकल्प बन सकता है फेशियल ऑयल, जानिए 5 इस्तेमाल  लाइफ हैक्स

    टिप्स

    बारिश में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं आएगी परेशानी  कार
    केले के छिलकों को फेंकने के बजाए करें त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल, जानिए फायदे त्वचा की देखभाल
    22 साल का व्यक्ति केसर बेचकर बना लखपति, जानिए इस मसाले की खेती करने के टिप्स कश्मीर
    अपनी मनपसंद कोल्ड कॉफी को स्वस्थ और पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025