NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दिन की शुरूआत अंजीर के पानी से करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 
    अगली खबर
    दिन की शुरूआत अंजीर के पानी से करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    दिन की शुरूआत अंजीर के पानी से करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    लेखन अंजली
    Jun 08, 2024
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप अपने दिन की शुरूआत पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान की चीजों से करते हैं तो इसका स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।

    जैसे कि अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1-2 अंजीर को डालकर छोड़ देते हैं और अगली सुबह उसका सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

    इसका कारण है कि यह पेय प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और कई विटामिन से भरपूर होता है।

    #1

    वजन घटाने में है कारगर

    अंजीर के पानी का सेवन वजन घटाने में सहायता प्रदान कर सकता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है।

    फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनहेल्दी खाने की लालसा को कम होती है। इस कारण यह वजन घटाने के लिए आदर्श है।

    इसके अतिरिक्त अंजीर का पानी मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा दे सकता है।

    हालांकि, अंजीर के पानी का अधिक सेवन न करें क्योंकि इसका वजन पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।

    #2

    ब्लड प्रेशर को कम करने में है सहायक

    सामान्य ब्लड प्रेशर 120 (सिस्टोलिक) Hg mm और 80 (डायस्टोलिक) Hg mm होता है और 130/80 Hg mm से अधिक ब्लड प्रेशर को अधिक माना जाता है।

    यह एक साइलेंट किलर बीमारी है, लेकिन अंजीर का पानी इसके जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

    एंटी-ऑक्सडेंट हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

    #3

    पाचन क्रिया को कर सकता है मदद

    पाचन क्रिया खाने को पचाकर इसे पोषक तत्वों में बदलती है। ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ देने में भी सहायक होते हैं।

    अंजीर का पानी पाचन क्रिया को मजबूती देने में भी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है।

    फाइबर कब्ज की समस्या भी दूर करता है और आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है।

    #4

    ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में है प्रभावी

    अंजीर का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर है, जिस कारण यह मधुमेह से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है।

    इसमें क्लोरोजेनिक एसिड नामक एक यौगिक होता है, जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में प्रभावी होता है।

    इसके अलावा इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के नियंत्रण में मददगार हो सकता है।

    हालांकि, जिन लोगों को पहले से मधुमेह है, वे डॉक्टरी सलाह के बाद ही अंजीर के पानी का सेवन करें।

    #5

    हड्डियों के लिए है फायदेमंद 

    अंजीर का पानी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

    इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से इसके सेवन से हड्डियों से संबंधित समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

    इसके अलावा इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती भी मिल सकती है।

    यहां जानिए हड्डियों को मजबूती प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावजी से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें नागार्जुन अक्किनेनी
    #NewsBytesExplainer: क्या है 'एपस्टीन फाइल्स', जिसे लेकर एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए आरोप? डोनाल्ड ट्रंप
    टाॅम क्रूज ने 'मिशन इम्पॉसिबल' के लिए किया ये कारनामा, गिनीज रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम टॉम क्रूज़
    अक्षय कुमार की इन 5 कॉमेडी फिल्मों की IMDb रेटिंग सबसे ज्यादा, पहले नंबर पर कौन? अक्षय कुमार

    खान-पान

    गर्मियों में इन 5 ड्रिंक्स का न करें सेवन, बढ़ सकता है वजन लाइफस्टाइल
    मोमो खाने के शौकीन लोग इस व्यंजन को पौष्टिक बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स रेसिपी
    इन 5 स्वादिष्ट फलों के सेवन से फूल सकता है पेट, हो सकती है असुविधा   डाइट
    भारत में मशहूर हैं मशरूम के ये 5 प्रकार, जानिए इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ डाइट

    लाइफस्टाइल

    हीट स्ट्रोक शरीर के लिए हानिकारक क्यों है? जानिए इससे बचाव के प्रभावी तरीके गर्मी की लहर
    गर्मियों के दौरान हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स थायराइड
    गर्मियों में जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है शरीर, जानिए इससे बचने के तरीके गर्मी की लहर
    प्लास्टिक के खतरनाक महीन कणों में बदल रही रंगीन प्लास्टिक, शोध में हुआ खुलासा यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025