LOADING...
गर्मियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो न करें ये 5 गलतियां
गर्मियों में घूमने से जुड़ी गलतियां

गर्मियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो न करें ये 5 गलतियां

लेखन अंजली
Mar 11, 2026
06:58 pm

क्या है खबर?

गर्मी का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नहीं माना जाता है। इस मौसम में कई जगहों पर तापमान काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप गर्मियों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी गलतियों से बचना चाहिए, जो आपकी यात्रा का मजा किरकिरा कर सकती हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।

#1

मौसम की जानकारी न लेना

गर्मियों के दौरान घूमने की योजना बनाने से पहले मौसम की जानकारी लेना न भूलें। अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमने जा रहे हैं, जहां गर्मियों के दौरान काफी गर्मी पड़ती है तो वहां जाने से पहले अपने कपड़े और अन्य जरूरी सामान तैयार कर लें। इसके अलावा मौसम की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की तारीख तय करें। इससे आपको अपनी तैयारी में आसानी होगी।

#2

जगह का सही चयन न करना

गर्मियों में घूमने के लिए जगह का चयन करते समय उसके बारे में अच्छी तरह से पता कर लें। इसके लिए आप इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी जानकारी ले सकते हैं, जो उस जगह पर पहले से गया हो। इसके साथ ही उस जगह पर पहुंचने के लिए कम से कम समय लेने वाले रास्ते को चुनें। इस तरह आप अपनी यात्रा का अधिक आनंद ले सकेंगे।

Advertisement

#3

हल्के कपड़े न पहनना

गर्मियों के दौरान घूमने के लिए कपड़े चुनते समय ऐसे कपड़े चुनें, जो हल्के और आरामदायक हो। इस मौसम में सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और हवा को त्वचा के संपर्क में आने देते हैं, जिससे आपको ठंडक मिलती है। इसके अलावा आप हल्के रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं, जो गर्मी में आरामदायक होते हैं।

Advertisement

#4

पानी की कमी होना

गर्मियों में घूमने के दौरान सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी की हो सकती है, खासतौर से जब आप गर्म और उमस भरी जगह पर घूम रहे हों तो आपको पानी की कमी का खतरा हो सकता है। पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं और नारियल पानी या ताजे फलों का रस भी पिएं। इसके अतिरिक्त तरबूज और खीरे जैसी ताजे फल-सब्जियां भी खाएं, जो आपके शरीर को ठंडक प्रदान कर सकते हैं।

#5

सनस्क्रीन का उपयोग न करना

सनस्क्रीन का उपयोग करना बहुत जरूरी है, फिर चाहें आप किसी भी मौसम में घूमने जा रहे हो। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा पर भरपूर मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं। अगर आप रोजाना 30 एसपीएफ या उससे अधिक की सनस्क्रीन लगाते हैं तो आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी। इस तरह आप अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement