गर्मियों के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये तरीके, रहेंगे सुरक्षित
क्या है खबर?
गर्मियों में बच्चों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से इस मौसम में बच्चों को लू, पानी की कमी और हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं का अधिक खतरा रहता है। इसके अलावा गर्मियों में बच्चों का शरीर कमजोर हो जाता है और वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। आइए आज हम आपको गर्मियों के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले आसान तरीके बताते हैं।
#1
बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें
गर्मियों में बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें, खासतौर से ऐसी जगहों पर न भेजें, जहां कोई छाया न हो क्योंकि इससे वे हीटस्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। अगर बच्चे को किसी कारणवश बाहर जाना पड़े तो उन्हें ढीले सूती कपड़े पहनाएं और उनके सिर को टोपी या दुपट्टे से ढकें। इसी के साथ उन्हें धूप में ज्यादा देर तक रहने के लिए मना करें और घर से बाहर निकलने से पहले उन्हें पानी पिलाएं।
#2
पानी की कमी से बचाएं
गर्मियों में बच्चों को पानी की कमी से बचाए रखने के लिए उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें। इससे उनका शरीर ठंडा रहेगा और वे कई समस्याओं से बचे रहेंगे। इसके अलावा गर्मियों में बच्चे आमतौर पर प्यासे नहीं होते हैं, लेकिन उन्हें पानी पीने के लिए याद दिलाते रहें। उनके लिए नारियल पानी, ताजे फलों का रस या छाछ जैसी चीजों को खाने-पीने में शामिल करें। इससे वे पानी की कमी से बचे रहेंगे।
#3
खाने-पीने का रखें ध्यान
गर्मियों के दौरान बच्चों की खाने-पीने की चीजों में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें। इससे वे गर्मियों में होने वाली समस्याओं से सुरक्षित रहेंगे। इस मौसम में बच्चों को ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करवाएं क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। इसके अलावा बच्चों को जंक फूड देने से बचें क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं और इनसे बच्चे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।
#4
बच्चों को अकेले न छोड़ें
गर्मियों के दौरान बच्चों को अकेला छोड़ने से बचें। उन्हें किसी ऐसी जगह पर न छोड़ें, जहां उनके आसपास कोई न हो। इसके अलावा छोटे बच्चों को बाथरूम या किसी अन्य कमरे में अकेला न छोड़ें क्योंकि उन्हें खुद की देखभाल करने की समझ नहीं होती। इसके लिए बच्चों को हमेशा किसी न किसी के साथ ही बाथरूम या कमरे में जाने को कहें।