NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस साल घर की सजावट के ये ट्रेंड रहेंगे प्रचिलित, आप भी कर सकते हैं चुनाव
    अगली खबर
    इस साल घर की सजावट के ये ट्रेंड रहेंगे प्रचिलित, आप भी कर सकते हैं चुनाव

    इस साल घर की सजावट के ये ट्रेंड रहेंगे प्रचिलित, आप भी कर सकते हैं चुनाव

    लेखन सयाली
    Feb 28, 2025
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    जिस तरह हर साल मेकअप रुझानों और फैशन में बदलाव आता है, उसी तरह घर की सजावट के ट्रेंड भी समय-समय पर बदलते रहते हैं।

    इस साल गर्मी के मौसम में आपको इन ट्रेंड के जरिए घर की सजावट करनी चाहिए। इन्हें अपनाने से आपके घर में ताजगी और नए पन का स्पर्श जुड़ जाएगा, जिससे मूड बेहतर बनेगा और शांति महसूस होगी।

    साथ ही, इनके जरिए आपका घर ठंडा भी रहेगा और गर्मी से छुटकारा मिलता रहेगा।

    #1

    प्रकृति से प्रेरित रंगों वाला पेंट करवाएं

    गर्मी के मौसम में आपको अपने घर की दीवारों के लिए हल्के रंगों वाला पेंट चुनना चाहिए।

    इस साल प्रकृति से प्रेरित रंगों का बोल बाला रहने वाला है, जिनमें बेज, भूरे, हरे और नारंगी आदि जैसे हल्के रंगों का मेल शामिल होगा।

    आप अपने घर की दीवारों पर बेज या क्रीम रंग का पेंट करवा सकते हैं और अन्य रंगों का फर्नीचर रखवा सकते हैं। इन रंगों के जरिए घर खूबसूरत दिखता है और ठंडा भी रहता है।

    #2

    पैटर्न्स का चुनाव करें

    पिछले कुछ सालों से मिनिमल डेकॉर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि, इस साल अलग-अलग डिजाइन वाले छोटे-बड़े पैटर्न्स बेहद पसंद किए जा रहे हैं।

    आप गर्मियों के दौरान घर सजाते समय फूल, पौधों या भारतीय कलाकृतियों के पैटर्न वाला वॉलपेपर चुन सकते हैं। अगर आप दीवारों पर पैटर्न नहीं लगवाना चाहते हैं तो सोफे के कवर या चादर आदि के जरिए इन्हें सजावट का हिस्सा बनाएं।

    इनके जरिए घर अधिक जीवंत नजर आएगा और आपको खुशी महसूस होगी।

    #3

    टेक्सचर वाली दीवारें चुनें

    अगर आप अपने घर को अलग दिखाना चाहते हैं तो दीवारों पर टेक्सचर वाला पेंट करवाएं। इस साल यह बेहद चलन में है और इसके जरिए दीवारों का लुक अधिक शानदार हो जाता है।

    टेक्सचर वाली दीवारों की सतह असमान होती है और उन पर उभरे हुए पैटर्न बनाए जाते हैं। आप दीवारों के बजाय कमरों की सीलिंग यानि छत पर भी टेक्सचर पैटर्न करवा सकते हैं।

    आप घर सजाने के लिए मोका मूज रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

    #4

    लकड़ी के पैनल लगवाएं

    साधारण दीवारों को एक शाही और अलग लुक प्रदान करने के लिए लकड़ी के पैनल भी बनवाए जा सकते हैं। ये पैनल घर में एक मॉडर्न और सुंदर स्पर्श जोड़ देते हैं, जिससे एक पश्चिमी लुक मिल जाता है।

    इसके लिए घर बनते समय ही लकड़ी के पतले टुकड़ों को आयताकार में लगवाएं, जो किसी फोटो फ्रेम की तरह दिखते हों।

    इनपर दीवार के रंग वाला ही पेंट करवा दें और फोकस लाइट भी लगवा दें।

    #5

    पौधे लगवाएं और गैलरी वॉल बनाएं

    गर्मियों में घर की शोभा बढ़ाने के लिए आपको घर के अंदर और बाहर ढेर सारे पौधे लगाने चाहिए। अपने घर के अंदर जेड, पीस लिली और मनी प्लांट जैसे छोटे पौधे लगाएं।

    इन पौधों के लिए सुंदर डिजाइन और रंगों वाले गमलों का चुनाव करें। इनके अलावा, आप सजावट के लिए जीवंत रंगों और अच्छी सुगंध वाले फूल भी लगा सकते हैं।

    घर की किसी एक दीवार पर अलग-अलग आकार के फोटो फ्रेम लगाकर खूबसूरत गैलरी वॉल भी बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा
    यूट्यूब वीडियो करना चाहते हैं डाउनलोड, जानिए क्या हैं आसान तरीके  यूट्यूब
    पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 4 फीसदी के पार, जानिए कितनी बिकीं  इलेक्ट्रिक कार
    चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव बिहार

    घर की सजावट

    घर को गर्मियों के अनुकूल बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    धूल-मिट्टी से गंदी हो जाती है घर की बालकनी तो इन 5 तरीकों से रखें साफ  लाइफस्टाइल
    गर्मियों में घर पर मजेदार समर पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स
    इन घरेलू सामानों को फेंकने की बजाय क्रिएटिव तरीके से दोबारा करें इस्तेमाल लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025