LOADING...
गर्मियों के दौरान ऑफिस में काम करने वाले लोग इन 5 डाइट टिप्स को अपनाएं
गर्मियों में ऑफिस वाले अपनाएं ये डाइट टिप्स

गर्मियों के दौरान ऑफिस में काम करने वाले लोग इन 5 डाइट टिप्स को अपनाएं

लेखन अंजली
Mar 11, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

गर्मी का मौसम कई लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है क्योंकि इस दौरान पसीना और थकान जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, खासतौर से ऑफिस में काम करने वालों के लिए क्योंकि वहां गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवा का सहारा होता है। इसके अलावा ऑफिस में खाने के लिए कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं होती हैं। आइए आज ऐसे डाइट टिप्स जानते हैं, जो गर्मियों में लाभदायक हैं।

#1

पानी की कमी न होने दें

गर्मियों के दौरान पसीने के कारण शरीर से बहुत सारा पानी निकल जाता है, इसलिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीने के साथ-साथ समय-समय पर पानी पीते रहें। इसके अतिरिक्त नारियल पानी और ताजे फलों के रस का सेवन भी करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही शरीर के हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

#2

ऑफिस में खुद का खाना ले जाना है बेहतर

अगर आप ऑफिस में खुद का खाना ले जाने की आदत डाल लेते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, ऑफिस में मिलने वाले खाने में कई बार सेहत के लिए हानिकारक चीजों का इस्तेमाल कर दिया जाता है, जिनसे आपको नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में खुद का खाना बनाकर ले जाने से आपको क्या खाना है, इसका पूरा पता होता है और आप स्वस्थ रह सकते हैं।

Advertisement

#3

मीठी चीजों का कम करें सेवन

गर्मियों में मीठी चीजें जैसे आइसक्रीम, मीठे पेय आदि का सेवन करने से बचें। इनमें मौजूद चीनी की अधिक मात्रा के कारण शरीर का वजन बढ़ सकता है और दांतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अतिरिक्त मीठे पेय पदार्थों में नकली फ्लेवर और रंग भी होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं। इसलिए इनकी बजाय ताजे फलों के रस और नारियल पानी का सेवन करें।

Advertisement

#4

ठंडक देने वाली सब्जियों को डाइट में करें शामिल

गर्मियों में अधिकतर लोग कम भूख महसूस करते हैं और ऐसे में ठंडक देने वाली सब्जियां भूख को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकती हैं। इसलिए डाइट में खीरा, टमाटर, मूली, गाजर, तरबूज और खरबूजा जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनमें मौजूद पानी और पोषक तत्व भूख को बढ़ाने के साथ-साथ पानी की कमी की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

#5

अधिक मसालेदार और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें

गर्मियों के दौरान अधिक मसालेदार और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें क्योंकि इनसे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं। इनकी बजाय कम तेल में बना खाना खाएं। इसके अलावा गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन भी कम करें क्योंकि इनमें कैफीन होता है, जो पानी की कमी की समस्या को बढ़ा सकता है। इनकी बजाय नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और लस्सी का सेवन करें।

Advertisement