खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं संजय दत्त? जानिए उनकी फिटनेस का राज
क्या है खबर?
90 के दशक के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को 63 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो 40 साल के ही लगते हैं।
ऐसा लगता है कि वो उम्र बढ़ने के विपरीत हैं और बूढ़े होने की बजाए दिन-प्रतिदिन जवान होते जा रहे हैं।
सख्त दिनचर्या और अनुशासित जीवनशैली की वजह से उनकी फिटनेस अन्य कलाकारों से अलग है।
आइए आज संजय की फिटनेस का राज जानते हैं।
वर्कआउट
संजय रविवार को छोड़कर दिन में दो बार करते हैं वर्कआउट
संजय अपने वर्कआउट रूटीन को लेकर बहुत सख्त हैं और वह अपनी बॉडी को फिट को बनाए रखने के लिए रविवार को छोड़कर दिन में दो बार वर्कआउट करते हैं।
वह रोजाना चार घंटे वर्कआउट करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, संजय 45 मिनट तक साइकलिंग, पैडलिंग, डंबल लिफ्टिंग, क्रंचेज और कई तरह की एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं।
शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए संजय ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) का भी अभ्यास किया हुआ है।
ट्रांसफॉर्मेशन
'पानीपत' और 'KGF 2' के लिए संजय ने किया बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म 'पानीपत' की ट्रेनिंग के दौरान संजय ने एकदम फिट शरीर पाने के लिए बहुत मेहनत की। वह अपने कोर और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए लगभग 35 किलो के भारी वजन के साथ वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की थी।
यही नहीं, संजय ने पुल-अप्स बार पर रूसी वाइपर एक्सरसाइज का भी अभ्यास किया।
वहीं, फिल्म 'KGF 2' के लिए संजय ने दिन में दो बार चार-पांच घंटे जिम में बिताए।
खाना
संजय को पसंद है घर का बना खाना
कभी ड्रग के नशे में चूर रहे संजय अब सिगरेट और शराब से दूर रहने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद से शराब पीना बंद कर दिया है। संजय घर का बना खाना पसंद करते हैं और भोजन के बीच नाश्ते के रूप में ताजे फल और सब्जियां खाना पसंद करते हैं।
वह शाम 6 बजे के बाद कार्ब्स खाने से बचते हैं, लेकिन वह हफ्ते में एक बार चीट मील भी रखते हैं।
डाइट
संजय का डाइट प्लान
संजय अपनी सुबह की शुरुआत हेल्दी प्रोटीन शेक के साथ करते हैं।
इसके बाद वह ब्रेकफास्ट में फलों के साथ सफेद ओट्स खाते हैं। इसके अतिरिक्त, कभी-कभी ब्रेकफास्ट में एक गिलास दूध और परांठे का भी सेवन करना पसंद करते हैं।
वह लंच में उबला चिकन, दाल, सब्जियां, रोटी और दही खाते हैं, जबकि डिनर दाल, रोटी और सब्जी खाते हैं।
फिटनेस फ्रीक संजय नमक और वसा से भरपूर भोजन करने से बचते हैं।