LOADING...
फिलीपींस के लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन, जिन्हें एक बार जरूर खा कर देखना चाहिए
फिलीपींस के शाकाहारी व्यंजन

फिलीपींस के लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन, जिन्हें एक बार जरूर खा कर देखना चाहिए

लेखन सयाली
Jun 05, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

फिलीपींस दक्षिण-पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है, जो अपने द्वीप समूहों के लिए जाना जाता है। यहां की संस्कृति और खान-पान में भारतीय स्वाद का भी असर देखने को मिलता है। अगर आप शाकाहारी हैं और मांसाहारी व्यंजनों का स्वाद नहीं ले सकते हैं तो चिंता न करें, क्योंकि यहां कई शाकाहारी व्यंजन मिलते हैं। आइए फिलीपींस के लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजनों के बारे में जानते हैं, जिनका स्वाद बेहतरीन है।

#1

लुम्पिया

लुम्पिया एक प्रकार का पतला और कुरकुरा रोल है, जिसे आमतौर पर सब्जियों और प्रोटीन के मिश्रण से भरा जाता है। इसे डीप फ्राई करके खाया जाता है। हालांकि, आप चाहें तो इसमें सोया, टोफू या पनीर का उपयोग करके इसे पूरी तरह से शाकाहारी बना सकते हैं। यह स्नैक किसी भी पार्टी या समारोह में परोसा जा सकता है और इसे बनाना भी आसान है। इसे अपनी पसंद के सॉस के साथ खाएं।

#2

पिनाकबेट

पिनाकबेट एक पारंपरिक फिलीपीनो व्यंजन है, जिसमें कई तरह की सब्जियां होती हैं, जैसे कद्दू, बैंगन और लोबिया आदि। इसे बनाने के लिए इन सब्जियों को गाढ़ी चटनी के साथ पकाया जाता है। आप इसमें मांस की जगह सोया, पनीर या टोफू का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यंजन चावल के साथ बहुत अच्छा लगता है और इसका स्वाद बेहद ही अनोखा लगता है। इसे भी सॉस के साथ खा सकते हैं।

Advertisement

#3

अडोबोंग टोफू

अडोबोंग टोफू फिलीपींस के अनौपचारिक राष्ट्रीय व्यंजन का शाकाहारी संस्करण है। इसमें टोफू के कुरकुरे टुकड़ों को एक स्वादिष्ट, चटपटी और हल्की मीठी चटनी में पकाया जाता है। यह चटनी सोया सॉस, सिरका, लहसुन, तेज पत्ता और काली मिर्च से बनाई जाती है। इसे लगभग हमेशा गर्मा-गर्म उबले हुए सफेद चावल के एक बड़े चम्मच के साथ परोसा जाता है। इसे आप ऐसे भी स्नैक की तरह खा सकते हैं।

Advertisement

#4

हलो-हलो

हलो-हलो एक लोकप्रिय फिलीपीनो मीठा व्यंजन है, जो बर्फ से ही तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए विभिन्न रंग-बिरंगी सामग्री, जैसे केले, पपीता, आम और शकरकंद आदि का उपयोग किया जाता है। इन सामग्रियों को पहले उबालकर ठंडा किया जाता है, फिर उन्हें घिसी हुई बर्फ के साथ परोसा जाता है। स्वाद को बढ़ाने के लिए इसके ऊपर आइसक्रीम, जेली, चॉकलेट जैसे मीठे सिरप और टॉफी आदि डाली जाती है।

Advertisement