NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल
    अगली खबर
    गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल
    मनाली के नजदीक मौजूद पर्यटन स्थल

    गर्मियों की छुट्टियों के लिए बेहतरीन हैं मनाली के नजदीक मौजूद ये 5 पर्यटन स्थल

    लेखन अंजली
    May 17, 2023
    08:34 pm

    क्या है खबर?

    गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लोग ठंडी और पहाड़ों वाली जगह पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं।

    अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह समुद्र तल से लगभग 2,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

    यह जगह प्राकृतिक नजारों, धार्मिक स्थथ, झरने और एडवेंचर गतिविधियों के लिए आदर्श मानी जाती है।

    आइए आज हम आपको मनाली के नजदीक मौजूद जगहों के बारे में बताते हैं।

    #1

    सोलंग वैली 

    मनाली से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सोलंग वैली एवेंचर गतिविधियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

    गर्मियों के दौरान आप यहां आकर जोरबिंग, केबल कार और पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    इसके साथ ही हिमालय के मनोरम दृश्य आपका मन मोह लेगें। वहां जाकर आप ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

    हालांकि, एडवेंचर गतिविधियों को आजमाने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

    #2

    ओल्ड मनाली

    ओल्ड मनाली में आपको देहाती आकर्षण और बोहेमियन वाइब्स मिल सकती है।

    वहां के अनोखे गांवों में यूनिक कैफे, खूबसूरत बाजार और पारंपरिक संरचनाएं देखने को मिल सकती हैं।

    अगर कभी आप मनाली जाते हैं तो ओल्ड मनाली की गलियों में जरूर घूमें।

    वहां आपको स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने के साथ शांत वातावरण को अनुभव करने का मौका भी मिल सकता है।

    #3

    जोगिनी झरना

    शहर की हलचल से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए जोगिनी झरना एक आदर्श स्थान है।

    सुंदर और दर्शनीय जोगिनी झरना हरियाली और रोहतांग पास की बर्फ से ढकी चोटियों और ब्यास नदी से घिरा हुआ है।

    यह झरना 160 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद खास है।

    वहां जाने के बाद आपको प्रकृति के करीब होने का सुखद अहसास जरूर होगा।

    #4

    हिडिंबा देवी मंदिर 

    1553 में महाराजा बहादुर सिंह द्वारा निर्मित हिडिंबा देवी मंदिर का इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है।

    यह मंदिर भीम की पत्नी देवी हिडिंबा को समर्पित है, जो शिवालय शैली की वास्तुकला को दर्शाता है।

    इसमें लकड़ी की नक्काशी और शंकु के आकार की छत है।

    वहां के तीन दिवसीय मंदिर उत्सव का आनंद लेने के लिए आप मई के मध्य में वहां जा सकते हैं। उस दौरान सैकड़ों भक्त वहां जाते हैं।

    #5

    रोहतांग पास 

    पीर पंजाल रेंज पर स्थित रोहतांग पास एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

    वहां आप ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों के लिए जा सकते हैं।

    यह पास समुद्र तल से 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह जून से अक्टूबर तक खुला रहता है।

    अधिक ठंड के कारण नवंबर से मई तक रोहतांग पास बंद रहता है। आप वहां से लाहौल घाटी, चंद्रा नदी और गेपन की जुड़वां चोटियां देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिमाचल प्रदेश
    मनाली
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः कसौली से तीन बार के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री सैजल हारे भाजपा समाचार
    आयुष शर्मा ने विधानसभा चुनाव जीतने पर पिता को दी बधाई, बोले- विरासत जिंदा रहती है आयुष शर्मा
    हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामः नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सुक्खू ने लगातार दूसरी बार मारी बाजी विधानसभा चुनाव नतीजे
    हिमाचल प्रदेश चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, AAP का खाता भी नहीं खुला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

    मनाली

    आलिया भट्ट ने बताया, 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ में क्यों हो रही देरी बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत का करोड़ों का आलीशान ऑफिस, देखिए तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें हिमाचल प्रदेश
    ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे लोग, अटल सुरंग में तीन दिनों में तीन हादसे हिमाचल प्रदेश

    पर्यटन

    बच्चों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन भारतीय जगहों का करें रुख राजस्थान
    उत्तर भारत के आकर्षण का केंद्र हैं ये 5 हिल स्टेशन, एक बार जरूर जाएं घूमने उत्तर भारत
    शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगह केरल
    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की ये जगहें हैं बहुत खूबसूरत, एक बार घूमने जरूर जाएं  अंडमान और निकोबार

    लाइफस्टाइल

    आम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कारण खान-पान
    त्वचा की देखभाल के लिए घर से बाहर निकलते वक्त जरूर साथ रखें ये स्किनकेयर उत्पाद त्वचा की देखभाल
    हैंगओवर उतारने के लिए ट्राई करें ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर घरेलू नुस्खे
    #NewsBytesExplainer: ताजमहल में पिछले 89 सालों से बंद 22 कमरों का क्या है रहस्य? आगरा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025